फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Honey Singh's show permitted in Indore, organisers deposited entertainment tax

Indore: इंदौर में हनी सिंह के शो को अनुमति, आयोजकों ने जमा कराया मनोरंजन कर

Sat, 08 Mar 2025 03:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 08 Mar 2025 03:09 PM IST
सार

हनी सिंह देश के दस बड़े शहरों में काॅन्सर्ट करने जा रहे है। इसमे मुबंई, लखनऊ, दिल्ली, जयपुर के अलावा इंदौर भी शामिल है। इंदौर में शो के बड़ी संख्या मे टिकट भी बिके है। शो में भाग लेने के लिए हनी सिंह शुक्रवार रात को इंदौर आ गए थे।

विज्ञापन
Indore: Honey Singh's show permitted in Indore, organisers deposited entertainment tax
हनी सिंह का इंदौर में शो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर मेें पाॅप सिंगर हनी सिंह के शो पर विवाद गहरा गया था, लेकिन आयोजकों ने नगर निगम को मनोरंजन कर जमा करा दिया है। शो को लेकर प्रशासन की तरफ से अनुमति भी मिल गई है।

विज्ञापन


शो के लिए नगर निगम के खजाने में 7 लाख 85 हजार रुपये जमा कराए गए है। इस शो के लिए ट्रैफिक विभाग ने ट्रैफिक प्लान भी जारी कर दिया है। शाम के समय एमआर-10 जंक्शन की तरफ बड़े वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है।

विज्ञापन

 

इस शो को लेकर पहले आयोजकों ने पैसा जमा नहीं कराया था, लेकिन इंदौर नगर निगम परिेषद के सदस्य निरंजन सिंह चौहान ने मेयर पुष्य मित्र भार्गव को पत्र लिखकर कहा था कि शो को लेकर पहले ही टैक्स ले लिया जाए। उसके बगैर अनुमति न मिले। पत्र में लिखा गया था कि शो में जितनी टिकट बिक्री होती है। उसका दस प्रतिशत मनोरंजन टैक्स नगर निगम को मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


हनी सिंह देश के दस बड़े शहरों में काॅन्सर्ट करने जा रहे है। इसमे मुबंई, लखनऊ, दिल्ली, जयपुर के अलावा इंदौर भी शामिल है। इंदौर में शो की तैयारियां काफी पहले से थी और बड़ी संख्या में इसके टिकट भी बिके है। शो में भाग लेने के लिए हनी सिंह शुक्रवार रात को इंदौर आ गए थे।

 

पहले नहीं मिला था पैसा

 

इंदौर में गत दिनो पाॅप गायक दिलजीत सिंह दोसांझ के शो में भी करोड़ों के टिकट बिके, लेकिन उसके मनोरंजन कर का पैसा नगर निगम को नहीं मिला। राजस्व विभाग ने आयोजकों को पत्र भी लिखा था, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। उस शो में बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंचे थे और नाॅनवेज के स्टाॅलों का विरोध किया था। उधर इस शो को लेकर राजनीति भी गरमा गई है।

नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि इस शो के टैक्स को लेकर नाम मात्र की राशि मिली है। मेयर के पत्र लिखने से पहले कई विभाग शो को लेकर अनुमति दे चुके थे। छोटी राशि पाकर ही नगर निगम संतुष्ट हो गया। इसे लेकर गलत संदेश गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed