{"_id":"6a9ab585a8334f472f0c500a","slug":"indore-goga-navami-cleanliness-drive-officials-sweep-streets-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: 6 सितंबर को कलेक्टर, महापौर और विधायक थामेंगे झाड़ू, छुट्टी पर रहेंगे सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: 6 सितंबर को कलेक्टर, महापौर और विधायक थामेंगे झाड़ू, छुट्टी पर रहेंगे सफाईकर्मी
Fri, 04 Sep 2026 05:41 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Fri, 04 Sep 2026 05:41 PM IST
सार
इंदौर में गोगानवमी के अवसर पर सफाई कर्मचारियों के अवकाश पर रहने के कारण 6 सितंबर को जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, महापौर और प्रशासनिक अधिकारी सुबह 7 बजे से राजबाड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में झाड़ू लगाकर विशेष सफाई अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
दिन हो या रात इंदौर में स्वच्छताकर्मी अपने काम में जुटे रहते हैं। फोटो- जयेश मालवीय
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोगानवमी पर्व के उपलक्ष्य में 6 सितंबर को इंदौर के सफाई कर्मचारी अवकाश पर रहेंगे। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस अवसर पर सफाईकर्मी उत्सव मनाते हैं। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक संगठन स्वयं सड़कों पर उतरकर सफाई का जिम्मा संभालेंगे।
सुबह 7 बजे से चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान
शहर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल राजबाड़ा चौक समेत विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में प्रातः 7 बजे से विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी है।
प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि थामेंगे झाड़ू
गोगानवमी के दूसरे दिन आयोजित होने वाले इस विशेष अभियान में जिला कलेक्टर, महापौर, नगर निगम आयुक्त, अपर आयुक्त, स्थानीय विधायक, पार्षद और विभिन्न जनप्रतिनिधि प्रत्यक्ष रूप से शामिल होंगे। ये सभी राजबाड़ा चौक और आसपास के क्षेत्रों में झाड़ू लगाकर सफाई व्यवस्था में अपना योगदान देंगे।
विज्ञापन
सामाजिक संस्थाएं और बटालियन भी होंगी शामिल
नगर निगम द्वारा इस अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की योजना बनाई गई है। इसमें एनजीओ की टीमों के साथ-साथ सिख समाज, विभिन्न सामाजिक संगठन, बैंकिंग एसोसिएशन, मार्केट एसोसिएशन और 15वीं बटालियन के जवान भी हिस्सा लेंगे।
प्रत्येक वार्ड में रहवासी संघ संभालेंगे कमान
शहर के सभी वार्डों के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम द्वारा सूक्ष्म स्तर पर योजना तैयार की जा रही है। इस योजना के तहत स्थानीय रहवासी कल्याण संघों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा ताकि हर गली और मोहल्ले में स्वच्छता बनी रहे।