{"_id":"655b12cf8124d9824a09b514","slug":"indore-flight-late-pune-ahmedabad-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Flight: प्लेन में ही सोते रहे यात्री, देर रात इंदौर पहुंचने वाली फ्लाइट अलसुबह पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Flight: प्लेन में ही सोते रहे यात्री, देर रात इंदौर पहुंचने वाली फ्लाइट अलसुबह पहुंची
Mon, 20 Nov 2023 01:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:33 PM IST
सार
अहमदाबाद फ्लाइट की वजह से पुणे फ्लाइट में हुई देरी, एयरपोर्ट से सुबह घरों के लिए रवाना हुए यात्री।
विज्ञापन
Indore News
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर से पुणे जाकर वापस आने वाली उड़ान इतनी लेट हो गई कि देर रात की जगह अलसुबह इंदौर पहुंची। इंडिगो एयर लाइंस की यह फ्लाइट पिछले कुछ दिनों से लगातार लेट चल रही है। रविवार रात भी यह उड़ान देर से रवाना हुई और देर रात आने के बजाय अलसुबह इंदौर पहुंची। इसके कारण परेशान यात्री सुबह अपने घर पहुंच सके।
सुबह घरों के लिए रवाना हुए यात्री
विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयर लाइंस की फ्लाइट (6ई-147/284) रात 11.50 बजे इंदौर से पुणे जाती है और रात 2.55 बजे वापस इंदौर आती है, लेकिन कल यह फ्लाइट इंदौर से रात 2.12 बजे रवाना हुई और सुबह 4.45 बजे इंदौर पहुंची। इसके बाद 5.30 बजे तक यात्री एयरपोर्ट से बाहर निकले और घरों के लिए रवाना हुए।
अहमदाबाद फ्लाइट की वजह से हुई देरी
अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो की ही अहमदाबाद से रात 11.55 बजे आने वाली फ्लाइट 11.55 पुणे जाती है। रविवार रात अहमदाबाद से आने वाली फ्लाइट 1.34 बजे इंदौर पहुंची थी, जिसके कारण पुणे की जाने और आने वाली उड़ानें लेट हुई। इसके चलते अहमदाबाद और पुणे के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।