फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Encroachment will be removed on a large scale in Indore, demolition before construction of 23 roads si

Indore: इंदौर मेें अब बड़े पैमाने पर हटेंगेे अतिक्रमण, एक साथ 23 सड़कों के निर्माण से पहले तोड़फोड़

Thu, 12 Dec 2024 08:18 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 12 Dec 2024 08:18 PM IST
सार

दो माह पहले कान्ह नदी किनारे बसें लोगों को नगर निगम नोटिस थमा चुका है। अब सड़क बनाने के लिए यहां बाधक निर्माण तोड़ने की तैयारी की जा रही है। गुरुवार को भमोरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाए गए। यहां भी सड़क चौड़ी होना है।

विज्ञापन
Indore: Encroachment will be removed on a large scale in Indore, demolition before construction of 23 roads si
भमोरी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाए गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर मेें यह पहला मौका है जब एक साथ मास्टर प्लान की 23 सड़कों का काम शुरू होने जा रहा है। 450 करोड़ की लागत से बनने वाली इन सड़कों से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे। हाल ही में एक नंबर विधानसभा क्षेत्र के कुशवाह नगर,बांगड़दा मार्ग से ढाई सौ से ज्यादा अतिक्रमण हटाए जा चुके हैै। भागीरथपुरा, नेहरू नगर,खजराना क्षेेत्र से अतिक्रमण हटाने में नगर निगम को परेशानी भी आएगी।

विज्ञापन

 

डेढ़ सौ से ज्यादा मकान बाधक

स्वदेशी मिल ब्रिज से लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन तक 9 साल पहले इंदौर विकास प्राधिकरण ने एमआर-4 रोड बनाई थी। अब यह सड़क एमआर-10 ब्रिज तक बनना है, लेकिन सबसे बड़़ी बाधा भागीरथपुरा बस्ती है।

विज्ञापन


यहां डेढ़ सौ से ज्यादा निर्माण टूटना है। दो माह पहले कान्ह नदी किनारे बसें लोगों को नगर निगम नोटिस थमा चुका है। अब सड़क बनाने के लिए यहां बाधक निर्माण तोड़ने की तैयारी की जा रही है। गुरुवार को भमोरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाए गए। यहां भी सड़क चौड़ी होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी तरह अटल गेट से पलासिया तक भी दोनों तरफ सड़क में 100 से ज्यादा बाधक निर्माण हैै। उन्हें हटाना भी मुश्किल भरा होगा। सुभाष मार्ग से रामबाग ब्रिज तक सड़क के लिए दस साल पहले सर्वे हुआ था, लेकिन लोगों के विरोध के कारण सड़क नहीं बन पाई। भोई मोहल्ला और जिंसी क्षेत्र में सड़क काफी संकरी है। अब इस सड़क के निर्माण के टेंडर भी जारी हो गए है। अगले माह से नगर निगम सड़कों के लिए बाधक निर्माणों को हटाने की मुहिम चला सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed