फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Emergency landing of Indore-Raipur flight, decision taken after false alarm

Indore: इंदौर-रायपुर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, फाॅल्स अलार्म आने के बाद लिया फैसला

Tue, 08 Jul 2025 10:06 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 08 Jul 2025 10:06 AM IST
सार

फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने की बात सुनकर विमान में सवार यात्री काफी घबराए हुए रहे। कंपनी ने इस उड़ान को निरस्त कर दिया। यात्रियों के टिकट के पैसे भी रिटर्न कर दिए। इसके बाद इंजीनियरों ने विमान की तकनीकी जांच शुरू की।

विज्ञापन
Indore: Emergency landing of Indore-Raipur flight, decision taken after false alarm
इंदौर विमानतल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर से रायपुर के लिए उड़ान भरने वाले विमान की इमरजेंसी लैंडिंग इंदौर के देवी अहिल्या विमानतल पर करानी पड़ी। उड़ान भरने के बाद ही विमान में फाॅल्स अलार्म के संकेत आने लगे।

विज्ञापन

 

इसके बाद पायलेट ने इंदौर एटीसी को आपात लैंडिंग की सूचना दी। विमान फिर इंदौर एयरपोर्ट पर उतारा और उसकी जांच की गई। सुरक्षा कारणों से इंदौर-रायपुर उड़ान निरस्त कर दी गई और यात्रियों का पैसा लौटा दिया गया।

विज्ञापन

 

इंडिगो की इंदौर-रायपुर फ्लाइट ने मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे इंडिगो की फ्लाइट ने उड़ान भरी, लेकिन आधे घंटे बाद ही तकनीकी खराबी आई। विमान आधे से ज्यादा सफर तय कर चुका था, लेकिन पायलेट ने जोखिम उठाने के बजाए फिर इंदौर विमानतल पर इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया। कुछ देर में पायलट ने फ्लाइट को यात्रियों के सामने वापस इंदौर लाने की घोषणा कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह 7.15 बजे इंदौर में विमान की लैंडिगं की गई। फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने की बात सुनकर विमान में सवार यात्री काफी घबराए हुए रहे। कंपनी ने इस उड़ान को निरस्त कर दिया। यात्रियों के टिकट के पैसे भी रिटर्न कर दिए। इसके बाद इंजीनियरों ने विमान की तकनीकी जांच शुरू की। अहमदाबाद हादसे के बाद एयरलाइंस विमानों की तकनीकी खामी को लेकर ज्यादा सजग है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed