फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Couple Missing News: In the four and a half minute video, Raja and Sonam were seen keeping a jacket and

Indore Couple Missing News: साढ़े चार मिनट के वीडियो में डिक्की में जैकेट और टी-शर्ट रखते नजर आए राजा और सोनम

Sat, 07 Jun 2025 06:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 07 Jun 2025 06:57 PM IST
सार

साढ़े चार मिनिट के इस वीडियो में राजा और सोनम पहले स्कूटर से लगेज लेकर होम स्टे पर आते दिखे। सोनम के हाथ में सफेद रंग का लगेज था। राजा ने स्कूटर रोकी और उतर कर होम स्टे में पहुंचे,जबकि सोनम बाहर ही स्कूटर के पास खड़ी रही।

विज्ञापन
Indore Couple Missing News: In the four and a half minute video, Raja and Sonam were seen keeping a jacket and
लाल और काले रंग के जैकेट में सोनम। - फोटो : साभार T7 NEWS

विस्तार

शिलांग में लापता सोनम और उनके मृत पति राजा रघुवंशी का 23 मई का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसे पुलिस ने अपनी जांच में शामिल किया है। इस वीडियो से ही पता चला है कि सोनम के पास काले और सफेद रंग का जैकेट था, जो पुलिस को खाई में मिला था। उस जैकेट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। आईए जानते है क्या नजर आया इस वीडियो में

विज्ञापन


विज्ञापन

इससे जुड़ी खबर पढ़ें:  शिलांग की खाई में मिला जैकेट सोनम का, स्कूटर की डिक्की में रखा था

विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े चार मिनिट के इस वीडियो में राजा और सोनम पहले स्कूटर से लगेज लेकर होम स्टे पर आते दिखे। सोनम के हाथ में सफेद रंग का लगेज था। राजा ने स्कूटर रोकी और उतर कर होम स्टे में पहुंचे,जबकि सोनम बाहर ही स्कूटर के पास खड़ी रही। सोनम के हाथ में मोबाइल फोन था। वह उसने स्कूटर की सीट पर रखा।

नजर आई लाल रंग की कार

राजा ने डेस्क पर जाकर बात की और फिर वह बाहर सोनम के पास आया। फिर दोनों बाहर निकले, तब तक फुटजे में उनके पीछे एक लाल रंग की कार नजर आई, जो गली में ही पार्क थी। फिर राजा ने डिक्की में लगेज रखने की कोशिश की, लेकिन वह उसमें नहीं आया। फिर राजा ने फुटपाथ पर ही लगेज खोला। इस बीच सोनम ने लाल और काले रंग का जैकट, लोअर उतारा औरर डिक्की में रख दिया। इस बीच राजा ने भी एक टी शर्ट डिक्की में रखी।

सड़क पर ही बनाया जूड़ा, पर्स रखा डिक्की में

वीडियो में नजर आ रहा है कि राजा और सोनम होम स्टे के भीतर आए। सोनम ने हेलमेट उतार कर बालों को जूड़ा बनाया। तब तक राजा ने फिर लगेज लाॅक कर दिया। सोनम में फिर पर्स भी डिक्की में रख दिया और अकेले स्कूटर पर बैठ गई। फिर स्कूटर के आगे रखा एक बैग और सफेद रंग का लगेज दोनों ने होम स्टे में रखा। फिर सोनम अकेले बाहर आई और फोन देखते हुए आठ दस कदम चली। फिर मोबाइल देखते-देखते लौट आई और स्कूटर पर बैठ गई। इसके बाद दोनों रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed