फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Couple Missing News: Sonam's jacket found in a ditch in Shillong, was kept in the trunk of the scooter

Indore Couple Missing News: शिलांग की खाई में मिला जैकेट सोनम का, स्कूटर की डिक्की में रखा था

Sat, 07 Jun 2025 02:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 07 Jun 2025 02:26 PM IST
सार

इंदौर से हनीमून पर गए नए शादीशुदा जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। राजा की हत्या कर दी गई थी और उसका शव मेघालय के शिलांग में 150 फीट गहरी खाई में फेंक दिया गया, लेकिन उसकी पत्नी सोनम का अब तक कोई पता नहीं चला है।

विज्ञापन
Indore Couple Missing News: Sonam's jacket found in a ditch in Shillong, was kept in the trunk of the scooter
खाई में मिला जैकेट सोनम का। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर से हनीमून मनाने गए नवविवाहित दंपती राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जहां राजा की हत्या कर शव को मेघालय के शिलांग स्थित 150 फीट गहरी खाई में फेंक दिया गया, वहीं उनकी पत्नी सोनम अब तक लापता है। हालांकि, अब शिलांग पुलिस को एक अहम सुराग मिला है, सोनम की वही जैकेट खाई में मिली है जो वह होम स्टे से निकलते समय पहने हुए दिख रही है।

विज्ञापन


'CCTV फुटेज में सामने आई जैकेट की सच्चाई'
शिलांग के डबल डेकर रूट स्थित जिस होम स्टे में राजा और सोनम 23 मई को ठहरे थे, वहां के CCTV फुटेज में दोनों कैद हुए हैं। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि सोनम ने लाल और काले रंग की जैकेट पहन रखी है, जिसे बाद में स्कूटर की डिक्की में रखते हुए देखा गया। यही जैकेट सर्चिंग टीम को खाई में खून के धब्बों के साथ मिली है। पहले परिजन इस जैकेट को सोनम की मानने से इनकार कर रहे थे, लेकिन अब CCTV में समानता सामने आने के बाद इसकी पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



'राजा ने टी-शर्ट डिक्की में रखी थी'
CCTV फुटेज में राजा को एक सफेद टी-शर्ट स्कूटर की डिक्की में रखते हुए भी देखा गया था। बाद में 2 जून को राजा की लाश के पास यही टी-शर्ट बरामद हुई। इससे पुलिस को यह अंदाजा लगा कि दोनों उसी दिन ट्रैकिंग के लिए निकले थे और फिर गायब हो गए। पुलिस अब इस फुटेज को जांच में बेहद अहम मान रही है और इसे फोरेंसिक जांच में शामिल किया गया है।

इससे जुड़ी खबर पढ़ें:  शिलांग में राजा रघुवंशी से पहले हुई थी एक विदेशी की हत्या!


होटल से निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे
23 मई को राजा और सोनम को होम स्टे के बाहर लगभग 4 मिनट 53 सेकंड तक फुटेज में देखा गया। इस दौरान दोनों ने होटल स्टाफ से बातचीत की, बैग अंदर रखे और फिर बाहर चले गए। इसके बाद दोनों कभी वापस नहीं लौटे। 11 दिन बाद राजा की लाश खाई में मिली, लेकिन सोनम अब भी लापता है।

सोनम की तलाश जारी
पुलिस और एनडीआरएफ की टीम सोनम की तलाश तीन जगहों  वाइसावडोंग की पहाड़ियों और दो अन्य संभावित लोकेशनों पर कर रही है। वहीं, बरामद जैकेट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, ताकि उस पर मिले खून के धब्बों से कोई DNA सुराग मिल सके।

परिजन पहुंचे शिवराज सिंह चौहान के पास
इस मामले को लेकर राजा और सोनम के परिजन, रघुवंशी समाज के प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार देर रात केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। शिवराज ने सोनम के भाई गोविंद से फोन पर बात कर पूरी मदद का भरोसा दिलाया और कहा, “मध्यप्रदेश की बेटी को सुरक्षित वापस लाया जाएगा।”
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed