फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Budhni rail line Final notification of land acquisition

Indore News: इंदौर-बुधनी रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण को मंजूरी, जानिए क्या होगा फायदा

Fri, 11 Nov 2022 04:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 11 Nov 2022 04:10 PM IST
सार

इंदौर-बुधनी रेल परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद जबलपुर जाना आसान होगा। साथ ही खातेगांव, कनौद, हरदा जैसे क्षेत्रों के कारोबार में भी इजाफा होगा।

विज्ञापन
Indore Budhni rail line   Final notification of land acquisition
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर से बुधनी तक रेलवे लाइन बिछाने के लिए जमीन का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने इस रेल परियोजना के लिए इंदौर-देवास और सिहोर में भूमि अधिग्रहण का फाइनल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इंदौर से बुधनी के बीच 200 किलोमीटर की इस लाइन के बिछने से इंदौर से जबलपुर की दूरी कम हो जाएगी, क्योंकि भविष्य में इटारसी से आगे जबलपुर तक नेटवर्क बिछाया जाना है। अभी इंदौर से जबलपुर के लिए भोपाल होते हुए रेलगाड़ी जाती है। इंदौर-बुधनी रेल लाइन बिछने के बाद इंदौर से जबलपुर की दूरी 68 किलोमीटर कम हो जाएगी। इंदौर-बुधनी रेल परियोजना में सुरंग भी बनेगी।

विज्ञापन


चापड़ा और कलावर के बीच पांच किलोमीटर से ज्यादा लंबी एक सुरंग बनाई जाएगी। इस रेल परियोजना में 105 पुल-पुलिया व 33 ब्रिज बनाए जाएंगे। कुछ पुल-पुलिया का काम शुरू भी हो चुका है। इस 200 किलोमीटर लंबी रेल लाइन को बिछाने की मंजूरी वर्ष 2018 में मिली थी। रेल विकास निगम ने हाल ही में भूमि अधिग्रहण  का रास्ता साफ कर दिया है। इस प्रोजेक्ट के लिए 500 हैक्टेयर से ज्यादा जमीन का अधिग्रहण होगा। हालांकि, इसमें इंदौर, देवास, सीहोर जिले की राजस्व, वन सहित अन्य शासकीय जमीन भी शामिल है। इस प्रोजेक्ट के लिए 90 करोड़ रुपये मिल चुके हैं, जबकि पूरी परियोजना पर तीन हजार करोड़ से अधिक का खर्च होगा। परियोजना को वर्ष 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन


कन्नौद-खातेगांव का व्यापार भी बढ़ेगा
रेलवे के जानकारी नागेश नामजोशी बताते है कि इंदौर से बुधनी के बीच रेल सेवा शुरू हो जाने के बाद खातेगांव, कन्नौद और हरदा से इंदौर से रेल संपर्क जुड़ जाएगा। कन्नौद जीनिंग का प्रमुख केंद्र है। रेल मार्ग के कारण कनौद के व्यापार में वृदि्ध होगी। इसे क्षेत्र के लोगों के लिए भी इंदौर आना आसान हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed