Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Property tax self-assessment can now be done via a mobile app; registering a mobile number is mandator

इंदौर: अब मोबाइल एप से कर सकेंगे संपत्ति कर का स्वकर निर्धारण, मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य

Sat, 21 Nov 2026 11:49 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 21 Nov 2026 11:49 AM IST
सार

इंदौर में अब शहरवासी अपने घर या जमीन का संपत्ति कर खुद निर्धारित कर सकेंगे। नगर निगम ने इसके लिए इंदौर 311 एप पर ऑनलाइन स्वकर निर्धारण की सुविधा शुरू की है। इसके लिए मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
Indore: Property tax self-assessment can now be done via a mobile app; registering a mobile number is mandator
इंदौर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

इंदौर नगर निगम के राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 138(2) के तहत प्रत्येक भवन और भूमि के स्वामी के लिए स्वकर निर्धारण विवरणी प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इसी प्रक्रिया के तहत अब संपत्ति मालिक एप पर आवश्यक जानकारी दर्ज कर ऑनलाइन विवरणी जमा कर सकेंगे।
 

इस सुविधा के जरिए उन संपत्तियों के मालिक भी वास्तविक क्षेत्रफल दर्ज कर सकेंगे, जिनकी संपत्ति का क्षेत्रफल वर्तमान ई-नगर पालिका पोर्टल पर वास्तविक क्षेत्रफल से कम दर्ज है। इससे निगम के अभिलेखों में संपत्ति का वास्तविक क्षेत्रफल दर्ज कराने का विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन

नगर निगम ने संपत्ति मालिकों से इंदौर 311 एप पर विवरणी भरते समय अपना वर्तमान और सक्रिय मोबाइल नंबर दर्ज करने या अपडेट करने की अपील की है। निगम के अनुसार, मोबाइल नंबर के माध्यम से संपत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, संपत्ति कर संबंधी सूचनाएं और छूट एवं रियायतों की जानकारी मोबाइल पर भेजी जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि इंदौर में पहले जीआईएस सर्वे के बाद कई संपत्ति मालिकों को बढ़े हुए संपत्ति कर के बिल भेजे गए थे। इसे लेकर शहर में विरोध हुआ था। अब स्वकर निर्धारण की ऑनलाइन व्यवस्था के तहत संपत्ति मालिक स्वयं अपनी संपत्ति का क्षेत्रफल और अन्य जरूरी विवरण दर्ज कर सकेंगे।भंवरकुआ क्षेत्र में नगर निगम की टीम मकानों की नप्ती करने पहुंची थी तो अफसरों के साथ रहवासियों की हाथा-पाई हो गई थी और मामला पुलिस तक पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed