फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: BJP's rural divisional presidents have been declared in Indore, no consensus reached on urban division

Indore: इंदौर मेें भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हो गए घोषित, शहरी मंडलों पर नहीं बनी सहमति, सूची अटकी

Thu, 12 Dec 2024 06:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 12 Dec 2024 06:26 PM IST
सार

भाजपा केे मंडल अध्यक्ष पद पर क्षेत्रीय विधायक अपनी पसंद के नेता बैठाना चाहते है, लेकिन कुछ मंडलों पर दूसरे जनप्रतिनिधियों का भी दबाव है। तीन,पांच और चार नंबर विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा माथापच्ची चल रही है।

विज्ञापन
Indore: BJP's rural divisional presidents have been declared in Indore, no consensus reached on urban division
भाजपा कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में भारतीय जनता पार्टी में भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे विधानसभा के मंडलों में अपनी टीम तैयार नहीं कर पाए। 36 मंडलों में अध्यक्षों की सूची पर मंथन गुरुवार को भी जारी रहा और सूची घोषित नहीं हो पाई, जबकि ग्रामीण भाजपा ने सभी मंडलों मेें अपने अध्यक्ष तय कर लिए है और शाम को सूची भी घोषित हो गई।

विज्ञापन

 

भाजपा केे मंडल अध्यक्ष पद पर क्षेत्रीय विधायक अपनी पसंद के नेता बैठाना चाहते है, लेकिन कुछ मंडलों पर दूसरे जनप्रतिनिधियों का भी दबाव है। तीन,पांच और चार नंबर विधानसभा क्षेत्र में ज्यादा माथापच्ची चल रही है।

विज्ञापन

 

दो नंबर विधानसभा क्षेत्र में विधायक रमेश मेंदाला ने जिन नामों का आगे बढ़ाया है, उस पर कोई विवाद सामने नहीं आया। इस क्षेत्र के सभी मंडलों के नामों पर बुधवार रात रायशुमारी की बैैठक में सहमति बन गई। एक नंबर विधानसभा क्षेत्र में पुराने मंडल अध्यक्ष फिर से पद चाहते है, लेकिन क्षेत्रीय विधायक व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नए चेहरों को मौका देने की पैरवी की है। तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र में गोपी नेमा,आकाश विजयवर्गीय के समर्थक भी मंडल अध्यक्ष पद के लिए जोर लगा रहे है,जबकि विधायक गोलू शुक्ला अपनी टीम बनाने पर जोर दे रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस विधानसभा के एक मंडल में सहमति नहीं बन पा रही है। पांच और चार नंबर विधानसभा क्षेत्र में सांसद शंकर लालवानी और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से जुड़े नेता भी मंडल अध्यक्ष बनना चाहते है,जबकि महेंद्र हार्डिया अपनी पुरानी टीम पर ही भरोसा कर रहे हैै।

 

ग्रामीण क्षेत्र के सभी 16 जिलों में मंडल अध्यक्ष घोषित

भाजपा जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा ने सांवेर मंडल में तुफान सिंह, पालिया मंडल में शिवपाल चावड़ा,शिप्रा मंडल में रवि वाजपेयी,खुडैल मंडल में विष्णु चौधरी, कोदरिया मंडल में महेेश यादव, महू मंडल में रुपेश वाघमोड़े, महूगांव मंंडल में मुकेश पाटीदार, मानपुर मंडल मेें संजय मीणा, देपालपुर मंडल में देवकरण दरबार, गौतमपुरा मंडल में राजू जाट, बेटमा में सोहन सिंह चौहान, हातोद मंडल मेें सुनील जाधव, राऊ में सुरेंद्र मंडले, राऊ ग्रामीण मंडल में रवि चौधरी और राऊ केे पाटीदार मंडल में मुरली व्यास को मंडल अध्यक्ष बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed