फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore akshay Kanti bum Congress loksabha election ticket

Loksabha Election: जैन समाज के शिक्षाविद को कांग्रेस का टिकट, युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं अक्षय कांति बम

Sat, 23 Mar 2024 11:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 23 Mar 2024 11:17 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से अक्षय का अंतिम बम और भाजपा से सांसद शंकर लालवानी आमने-सामने होंगे

विज्ञापन
Indore akshay Kanti bum Congress loksabha election ticket
Indore - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

कांग्रेस ने इंदौर से लोकसभा टिकट को फाइनल कर दिया है। अक्षय कांति बम इंदौर से चुनाव लड़ेंगे। वह जैन समाज में अच्छी पकड़ रखते हैं और एक शिक्षाविद के रूप में उनकी शहर में पहचान है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के दौरान भी अक्षय कांति बम ने कांग्रेस से टिकट की दावेदारी की थी। विधायक मालिनी गौड़ के क्षेत्र चार नंबर से वे टिकट की मांग कर रहे थे। इसके लिए जैन समाज के कई बड़े नेताओं ने भी उनके लिए कोशिश की थी। अक्षय कांति बम की पहचान शहर में एक प्रमुख शिक्षाविद के रूप में है। इसके अलावा युवाओं में उनकी खासी लोकप्रियता है और जैन समाज के अधिकांश संगठनों में हुए लंबे समय से सक्रिय हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान जैन समाज के लोगों को भाजपा और कांग्रेस से टिकट न मिलने के कारण समाज के लोगों ने कई स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए थे। विधानसभा चुनाव में इंदौर से स्वप्निल कोठारी, अरविंद बागड़ी और अक्षय कांति बम तीनों ही जैन समाज के प्रमुख दावेदार चेहरों के रूप में उभरे थे। तीनों ने कांग्रेस से टिकट मांगी थी लेकिन तीनों को ही टिकट नहीं मिल पाई थी। इस वजह से अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जैन समाज के दावेदार को टिकट देकर समाज के वोटरों को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास किया है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed