फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: After Choral, irregularities found in another tribal girls hostel of Indore, warden removed

Indore: चोरल के बाद इंदौर के एक और आदिवासी गर्ल्स होस्टल में मिली गड़बड़ी, वार्डन को हटाया

Fri, 19 Jul 2024 03:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 19 Jul 2024 03:16 PM IST
सार

कलेक्टर ने अपने स्तर पर जांच कराई और शिकायत को सही पाया। इसके बाद वार्डन को हटा दिया गया है। उन्हें हटाने की पुष्टी आदिम जाति कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक सुप्रिया बिसेन ने की है।

विज्ञापन
Indore: After Choral, irregularities found in another tribal girls hostel of Indore, warden removed
एक और होस्टल वार्डन को हटाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में मालव कन्या विद्यालय परिसर में संचालित आदिवासी होस्टल की वार्डन को भी कलेक्टर ने हटा दिया है। वार्डन के खिलाफ होस्टल की 20 से ज्यादा छात्राअेा ने कलेक्टर आशीष सिंह को शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें हटा दिया गया।

विज्ञापन


उधर कलेक्टर ने युग पुरुष धाम में बीमारी से हुई पांच बच्चों की मौत और चोरल होस्टल में मिली गड़बड़ी को लेकर दो अफसरों को नोटिस देकर जवाब मांगा है। उनसे पूछा गया है कि होस्टल और आश्रम आपके नियंत्रण में है तो फिर नियमित तौर पर जांच और दौरे क्यों नहीं किए गए। यह भी लापरवाही है। इससे पहले ही समस्या का पता चलता और उसे दूर किया जा सकता है।

विज्ञापन


भोजन ठीक से नहीं मिलता

मालव कन्या परिसर मेें संचालित कन्या आदिवासी छात्रावास में रहवे वाली छात्राएं कलेक्टर के पास अपनी समस्याएं लेकर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि होस्टल में दोनो समय खराब भोजन मिलता है। इससे हमें भूखा रहना पड़ता है। इसके अलावा नियमित तौर पर सफाई भी नहीं होती है। कई बार होस्टल वार्डन भारती एहरेकर को शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई चिंता नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कलेक्टर ने अपने स्तर पर जांच कराई और शिकायत को सही पाया। इसके बाद वार्डन को हटा दिया गया है। उन्हें हटाने की पुष्टी आदिम जाति कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक सुप्रिया बिसेन ने की है।



उधर कलेक्टर ने चोरल के होस्टल में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर बिसेन भी नोटिस दिया है। जिसमे पूछा गया विभाग के अधीन छात्रावास में इस तरह की अनियमितता क्यों हो रही हैै। युुगपुरुष धाम आश्रम के मामले में महिला व बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी राम निवास दुबौलिया को भी नोटिस थमाया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed