फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: After approval of the routes included in the master plan, colonies will also be built, meeting of offi

Indore: मास्टर प्लाॅन में शामिल मार्ग मंजूरी के बाद काॅलोनाइज भी बना सकेंगे, क्रेडाई के साथ अफसरों की बैठक

Sat, 15 Jun 2024 08:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 15 Jun 2024 08:41 PM IST
सार

काॅलोनियों के विकासपूर्णता प्रमाण पत्र को लेकर फैसला हुआ कि काॅलोनियों में बने कमजोर आयवर्ग व निम्न आयवर्ग के भूखंडों के आवंटन के बाद विकास पूर्णता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

विज्ञापन
Indore: After approval of the routes included in the master plan, colonies will also be built, meeting of offi
अब काॅलोनाइजर मास्टर प्लान की सड़कें बना सकेंगे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में सबसे ज्यादा नई काॅलोनियां और टाउनशिप इंदौर में विकसित हो रही है,लेकिन सरकारी नियमों व अनुमतियों के कारण काॅलोनियों का विकास समय पर नहीं हो रहा है। इससे जुड़े विषयों पर इंदौर क्रेडाई के पदाधिकारियों ने कलेक्शन आशीष सिंह के साथ बैठक ली।

विज्ञापन

बैैठक में निर्णय लिया गया कि मास्टर प्लान में जो सड़कें शामिल है। उनका निर्माण काॅलोनाइजर जिला प्रशासन की अनुमति के बाद कर सकता है। मास्टर प्लान की तय चौड़ाई में बाधक बने भवनों को हटाने में प्रशासन मदद करेगा।

विज्ञापन

काॅलोनियों के विकासपूर्णता प्रमाण पत्र को लेकर फैसला हुआ कि काॅलोनियों में बने कमजोर आयवर्ग व निम्न आयवर्ग के भूखंडों के आवंटन के बाद विकास पूर्णता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेडाई चेयरमेन गोपाल गोयल, सचिव अतुल झंवर और संदीप श्रीवास्तव ने कलेक्टर से फर्जी नामांतरण की समस्या से भी अवगत कराया तो फैसला लिया गया कि काॅलोनी का नक्शा मंजूर होने के बाद उसमें शामिल खसरों की एंट्री खसरा अभिलेखों में भी कराई जाएगी,ताकि बाद में फर्जी नामांतरण या अन्य मंजूरी न करा सके।



कलेक्टर ने बैठक में अवैध काॅलोनियों के काटे जाने पर कहा कि इंदौर में डायरियों पर प्लाॅटों की बिक्री नहीं होना चाहिए। इसके अलावा कृषि भूमियों के टुकड़ों में छोटे-छोटे प्लाॅट अवैध तरीके से बिकने की जानकारी सामने आने के बाद एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed