फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A young man returning after visiting Mahakal died in a road accident, he was hit by a container

Indore: महाकाल के दर्शन कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, कंटेनर ने मारी थी टक्कर

Wed, 16 Jul 2025 11:37 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 16 Jul 2025 11:37 AM IST
सार

हादसे में बनोदा गांव के निवासी सचिन मालवीय की मौत हुई है। वह ढाबा संचालित करता था। रात को वह अपने कुक चेतन के साथ बाइक पर सवार होकर महाकाल के दर्शन करने गया था। चेतन राजस्थान का निवासी है। हादसे में वह भी गंभीर रुप से घायल हुआ है।

विज्ञापन
Indore: A young man returning after visiting Mahakal died in a road accident, he was hit by a container
इंदौर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की बाइक को कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना इंदौर के धरावरा धाम के समीप हुई।

विज्ञापन


हादसे में बनोदा गांव के निवासी सचिन मालवीय की मौत हुई है। वह ढाबा संचालित करता था। रात को वह अपने कुक चेतन के साथ बाइक पर सवार होकर महाकाल के दर्शन करने गया था। चेतन राजस्थान का निवासी है। हादसे में वह भी गंभीर रुप से घायल हुआ है। दोनों मंगलवार को उज्जैन गए थे। वहां से वे लौट रहे थे। तभी धरावरा धाम के समीप एक कंटेनर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बारिश में झगड़ा बना मौत की वजह, छोटे भाई से नाराज बड़े भाई ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि सड़क के दूसरी तरफ गिरने से चेतन कंटेनर के पहिए के नीचे आने से बच गया, लेकिन गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसके कंधे और पैर में चोट लगी है। राहगिरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद कंटेनर चालक भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed