फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: Two tragic suicides of minors shock city in separate incidentsइंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में एक दर

Indore News: बारिश में झगड़ा बना मौत की वजह, छोटे भाई से नाराज बड़े भाई ने दी जान

Tue, 15 Jul 2025 10:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया उमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
उमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 15 Jul 2025 10:25 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में हुई दो दर्दनाक घटनाओं ने शहर को झकझोर दिया है। दो मासूमों की जान चली गई है। पुलिस दोनों केस में जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Indore news: Two tragic suicides of minors shock city in separate incidentsइंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में एक दर
आतिफ और सुशील - फोटो : अमर उजाला ,इंदौर

विस्तार

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां दो नाबालिग भाई बारिश में नहा रहे थे। इसी दौरान नहाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। झगड़े में छोटे भाई (उम्र 7 वर्ष) ने अपने 12 वर्षीय भाई आतिफ को धक्का दे दिया। इससे नाराज होकर आतिफ कमरे में गया और फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


छत पर नहाने के दौरान हुआ झगड़ा
आतिफ सातवीं कक्षा में पढ़ता था और अपने छोटे भाई के साथ घर की छत पर बारिश का आनंद ले रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच नहाने को लेकर बहस हो गई। छोटे भाई के धक्के से आहत आतिफ ने आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजन तत्काल उसे पास के अस्पताल ले गए, जहां से उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि आतिफ के पिता स्क्रैप का व्यवसाय करते हैं और परिवार रावजी बाजार क्षेत्र में निवास करता है।
विज्ञापन


10वीं के छात्र सुशील चौहान ने घर में की आत्महत्या
एक और घटना हीरानगर इलाके से सामने आई है, जहां 16 वर्षीय सुशील चौहान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गौरी नगर स्थित घर में सोमवार को यह घटना घटी, जब सुशील घर में अकेला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुशील दसवीं कक्षा का छात्र था। जानकारी के अनुसार, सुशील की मां की मृत्यु छह महीने पहले हो चुकी थी, जबकि पिता की मौत 20 दिन पहले हुई थी। वह अपने बड़े भाई शुभम और चाचा के परिवार के साथ रहता था। शुभम एक निजी कॉलेज में कार्यरत है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है और मामले में भाई शुभम से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed