फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A sub inspector committed suicide in Indore, suicide note not found

Indore: इंदौर में एक सब इंस्पेक्टर ने किया सुसाइड, नहीं मिला सुसाइड नोट

Sat, 02 Dec 2023 09:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 02 Dec 2023 09:24 PM IST
सार

विकास ने शाम को मल्हारगंज स्थित अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगा ली। परिजनों ने जब कमरे में उनके फंदे पर झूलते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। विकास को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Indore: A sub inspector committed suicide in Indore, suicide note not found
मृतक विकास पाटिल। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में 15 वीं बटालियन के एक सब इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। मृतक विकास पाटिल फिलहाल विजय नगर थाने में पदस्थ थे। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, अभी खुलासा नहीं हो सका। पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला।

विज्ञापन

विकास ने शाम को मल्हारगंज स्थित अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगा ली। परिजनों ने जब कमरे में उनके फंदे पर झूलते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। विकास को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पाटिल विजय नगर थाने से पहले क्षिप्रा, द्वारकापुरी, लसूड़िया आदि थाने में भी पदस्थ रह चुके हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को परिजनों के बयान भी लिए जाएंगे।

विज्ञापन

उधर भंवरकुआं क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय सुखदीप कौर की अभिनव नगर निवासी जरनेलसिंह से शादी हुई थी। उनका एक बेटा भी है। सुखदीप ने अपने कमरे में फांसी लगा कर जान दे दी। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। अभी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed