फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   davv indore airport news zero waste

Indore News: कचरे से खाद बनाएगा इंदौर एयरपोर्ट, कमाई भी करेगा, देश में पहली बार

Thu, 19 Dec 2024 10:16 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 19 Dec 2024 10:16 AM IST
सार

Indore News: 22 दिसंबर को होगा लोकार्पण, नागरिक उड्डयन मंत्री देखने आएंगे रीसायकल प्लांट। 

विज्ञापन
davv indore airport news zero waste
शंकर लालवानी ने की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का देवी अहिल्या एयरपोर्ट भी अब जीरो वेस्ट एयरपोर्ट बनने जा रहा है। 22 दिसंबर को केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू रीसायकल प्लांट का लोकार्पण करेंगे। सांसद शंकर लालवानी ने अधिकारियों को एयरपोर्ट को जीरो वेस्ट एयरपोर्ट पर काम करने के लिए कहा था, जो अब साकार रूप ले चुका है। 
विज्ञापन


कचरे से कंचन तक का सफर
सांसद लालवानी ने बताया कि इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है और इंदौर ने कचरे से कंचन तक के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को पूरा किया है। इसी तरह इंदौर एयरपोर्ट को जीरो वेस्ट एयरपोर्ट बनाने का लक्ष्य रखा था और यहां के सफाई मित्रों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों की मेहनत से अब यह भारत का पहला जीरो वेस्ट एयरपोर्ट बन चुका है, जिसका लोकार्पण केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री करेंगे।
विज्ञापन


कचरे से खाद बनाएगा एयरपोर्ट
इंदौर एयरपोर्ट को जीरो वेस्ट बनाने की मूल अवधारणा फोर आर यानी रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल और रीस्टोर है। पहले इंदौर एयरपोर्ट को कचरे का निस्तारण करने के लिए नगर निगम को शुल्क चुकाना पड़ता था लेकिन इस प्लांट के बनने के बाद आने वाले दिनों में एयरपोर्ट इससे कमाई भी करेगा। एयरपोर्ट पर एयरलाइन्स, दुकानों एवं गार्डन से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे के निस्तारण की व्यवस्था की गई है। इसमें गीले कचरे से कंपोस्ट खाद बनाया जाएगा, वहीं सूखे कचरे को अलग कर लिया जाएगा। बल्क वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स के हिसाब से 3 हजार स्क्वायर फीट की मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी बनाई गई है। इस पूरे प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने में इंडिगो एयरलाइंस सीएसआर फंड से मदद की है। साथ ही एयरपोर्ट ऑथोरिटी, संस्था आस एवं इंदौर नगर निगम की प्रमुख भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed