फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Classical Singer shobha choudhary Late. Vishnu Digambar Paluskar Sangeet Ratna Award

Indore: इंदौर की ख्यात गायिका शोभा चौधरी को स्व. विष्णु दिगंबर पलुस्कर संगीत रत्न अवार्ड

Fri, 04 Aug 2023 10:30 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 04 Aug 2023 10:30 AM IST
सार

शास्त्रीय गायिका शोभा चौधरी (Classical Singer shobha choudhary) को स्व. विष्णु दिगंबर पलुस्कर संगीत रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Classical Singer shobha choudhary Late. Vishnu Digambar Paluskar Sangeet Ratna Award
शास्त्रीय गायिका शोभा चौधरी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर की लोकप्रिय शास्त्रीय गायिका शोभा चौधरी (Classical Singer shobha choudhary) को स्व. विष्णु दिगंबर पलुस्कर संगीत रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मंडल, नवी मुंबई ने यह घोषणा की है। यह अवार्ड  शनिवार 19 अगस्त 2023, सुबह 10 बजे  नवी मुंबई, गांधर्व महाविद्यालय मंडल दिया जाएगा। इस मौके पर शोभा चौधरी ने कहा कि जिस संस्था की हम परीक्षा देते आए हैं वह बोर्ड ही आपको सम्मान दे तो इससे बड़ी कोई उपलब्धि और खुशी नहीं हो सकती। वह भी संगीत देवों के देव महादेव स्व.विष्णु दिगंबर पलुस्कर के नाम से यह सम्मान मिलना अपने आप में सौभाग्य की बात है। यह सब मेरे गुरुओं और माता-पिता के आशीर्वाद और सभी की शुभकामनाओं से संभव हुआ है। यह पुरस्कार प्राप्त करने के बाद मेरे ऊपर और जिम्मेदारी बढ़ गई है ऐसा लग रहा है।
विज्ञापन


लाहौर में 120 साल पहले शुरू हुई थी यह संस्था
अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मंडल (अखिल भारतीय संगीत विश्वविद्यालय बोर्ड) भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के प्रचार और प्रसार के लिए  वर्ष 1901 से कार्यरत है। सन 1901 में स्व. विष्णु दिगंबर पलुस्कर ने लाहौर में इस संस्था की स्थापना की थी। अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मंडल का प्रशासनिक कार्यालय मिरज (महाराष्ट्र) में है जबकि इसका मुख्य संगीत विद्यालय वाशी नवी मुंबई में है। संस्था संगीत (गायन/वादन/नृत्य)में प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र प्रदान करती है। अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मंडल प्रारंभिक (शुरुआती) से लेकर संगीताचार्य (डॉक्टरेट के बराबर) तक के स्तरों के लिए इन प्रदर्शन कलाओं में अध्ययन के पाठ्यक्रम निर्धारित करती हैं। पूरे भारत और दुनिया भर में लगभग 1200 संबद्ध संस्थान इस पाठ्यक्रम का पालन करते हैं। यह संस्था एक वर्ष में दो बार अप्रैल/मई और नवंबर/दिसंबर में परीक्षा आयोजित करती है। दुनिया भर के 800-825 केंद्रों पर इन पाठ्यक्रमों के आधार पर परीक्षाएं आयोजित होती है। विदेशों में इस संस्था के लगभग 21 केन्द्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed