फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Cheated four crore rupees from siyaganj traders thug

Indore News: पहले विश्वास जीता फिर व्यापारियों से चार करोड़ रुपए ठगकर भाग गया, पकड़ने वाले को एक लाख इनाम

Mon, 14 Aug 2023 08:26 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 14 Aug 2023 08:26 AM IST
सार

इंदौर के सबसे प्रमुख बाजार सियागंज के व्यापारियों से चार करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। इसमें ठगने वाले thug ने व्यापारियों का विश्वास जीतकर उन्हें धोखा दिया। 
 

विज्ञापन
Cheated four crore rupees from siyaganj traders thug
गोपाल पुरोहित ने व्यापारियों से चार करोड़ रुपए ठगे - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एक ठग ने पहले व्यापारियों का विश्वास जीता फिर उन्हें चार करोड़ रुपए की चपत लगाकर फरार हो गया। अब व्यापारियों ने उसे पकड़ने के लिए पोस्टर लगवाए हैं। पकड़ने वाले को एक लाख रुपए इनाम दिया जाएगा। पुलिस को अभी तक सात व्यापारियों ने आवेदन देकर ठगने की बात बताई है। प्रारंभिक तौर पर करीब 4 करोड़ के गबन की बात सामने आई है। ठगी का शिकार हुए व्यापारियों की संख्या और यह राशि बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन


गोपाल ने कैसे किया घपला
व्यापारियों ने कोतवाली पुलिस को शिकायत की है कि गोपाल पुरोहित ठग thug बीते करीब सात साल से सियागंज में व्यापारियों के बीच काम कर रहा है। गोपाल शकर और नारियल व्यापारियों से ज्यादा कारोबार करता था। दोनों का लेनदेन नगद में होता है। इसके बावजूद गोपाल ने उधारी से माल उठाया। माल का बिल किसी और के नाम से बनवाता तो पैसे का लेन-देन अन्य नाम से व्यापारियों को करना होता।
विज्ञापन


ज्यादा ब्याज के चक्कर में फंसे व्यापारी
गोपाल इंदौर सहित आसपास के जिलों में कामकाज करता था। ब्याज पर पैसे देने वाले व्यापारी भी उसके चंगुल में फंसे हैं। गोपाल एक ओर व्यापारियों से ब्याज पर पैसे लेकर काम करता था। दूसरी ओर पेमेंट देने में देरी होने पर उन्हें ज्यादा ब्याज देने का बात करता था। ब्याज के लालच में व्यापारी उसके झांसे में आते चले गए। गोपाल ने व्यापारियों को ये भरोसा दिला दिया था कि आपका ही माल बेचूंगा और ब्याज भी दूंगा। गोपाल ने कई व्यापारियों का माल लिया और उसे बाले-बाले बेच दिया। इसके बाद रुपए व्यापारियों को नहीं देते हुए खुद अपनी जेब में रख कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्चियों पर लेनदेन करने वाले व्यापारी ज्यादा उलझे
सियागंज में कई व्यापारी पर्चियों पर लेनदेन करते हैं। गोपाल ने जिन लोगों को ठगा उनमें अधिकतर यही व्यापारी है। वे पुलिस को यह भी नहीं बता पा रहे हैं कि गोपाल ने उनसे कितने रूपए लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed