फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Bharat Jodo Yatra: Jairam Ramesh targeted Scindia, said - Scindia is a traitor of 24 carats

Bharat Jodo Yatra: जयराम रमेश ने साधा सिंधिया पर निशाना, बोले -24 कैरेट के गद्दार हैं सिंधिया

Sat, 03 Dec 2022 09:46 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 03 Dec 2022 09:46 AM IST
सार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश बोले कि जिस संगठन में सिंधिया ने राजनीति की। अब उसी के बारे में बुरा बोल रहे है। ऐसे नेता ही 24 कैरेट के गद्दार होते हैं। रमेेश कांग्रेस छोड़कर जा चुके लोगों की वापसी से संबंधित सवाल का जवाब दे रहे थे। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra: Jairam Ramesh targeted Scindia, said - Scindia is a traitor of 24 carats
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल जयराम रमेश ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सिंधिया 24 कैरेट के गद्दार हैं। उनकी कांग्रेस में कभी वापसी नहीं हो सकती। कपिल सिब्बल ने भी कांग्रेस छोड़ी, लेकिन कभी कांग्रेस और वरिष्ठ नेताओं को लेकर टिप्पणी नहीं की। सिंधिया और हेंमत विस्व सरमा हमारी लीडरशिप के बारे में गलत बात कर रहे हैं। दोनो नेताओं की कांग्रेस में कभी वापसी नहीं होगी।

विज्ञापन

शनिवार सुबह आगर कैम्प साइड पर मीडिया से बात करते हुए रमेश बोले कि जिस संगठन में सिंधिया ने राजनीति की। अब उसी के बारे में बुरा बोल रहे हैं। ऐसे नेता ही 24 कैरेट के गद्दार होते हैं। रमेेश नेे बताया कि यात्रा अब राजस्थान में प्रवेश करेगी। अन्य राज्यों में यात्रा को अच्छा समर्थन मिला है। राजस्थान मेें भी यात्रा सफल होगी।

विज्ञापन


कम्प्यूटर बाबा की मौजूदगी पर भाजपा ने उठाए सवाल
भारत जोड़ो यात्रा में विवादित संत कम्प्यूटर बाबा भी शामिल हुए। उनकी मौजूदगी पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। भाजपा नेता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि कम्प्यूटर बाबा जेल जा चुके हैं। उन पर जमीनों की धोखाधड़ी के आरोप है। यदि ऐसे लोग यात्रा में चलेंगे तो देश को नुकसान होगा। फायदा नहीं होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी सिंधिया पर टिप्पणी कर चुके रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लगातार सिंधिया पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने उज्जैन में कहा था कि सिंधिया अपना दिल्ली का बंगला नहीं छोड़ना चाहते थे। सांसद का चुनाव हारने के बाद उन्हें बंगला खाली करना पड़ा था। उन्हें मंत्री भी बनना था, इसलिए भाजपा में चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed