{"_id":"66fabd87f5e752f6770ddbfb","slug":"basements-of-big-hotels-in-indore-sealed-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर के बड़े होटलों के बेसमेंट सील, अधिकारियों ने बेकरी, दुकानें बंद करवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर के बड़े होटलों के बेसमेंट सील, अधिकारियों ने बेकरी, दुकानें बंद करवाई
Mon, 30 Sep 2024 08:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजीटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजीटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 30 Sep 2024 08:32 PM IST
सार
नगर निगम की टीम बेसमेंट में हो रहे व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ तेजी से कार्रवाई कर रही है। निगम ने इसके लिए जोन अनुसार टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
होटल अमर विलास में कार्रवाई करती टीमें।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलेक्टर आशीष सिंह और नगर निगम कमिश्रनर शिवम गुप्ता के निर्देश पर इंदौर में बेसमेंट के व्यावसायिक उपयोग पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम और कलेक्टर कार्यालय की टीमें लगातार बेसमेंट में बने प्रतिष्ठान, दुकानें सील कर रही हैं।
नोटिस देकर सील किया
सोमवार को टीमों ने शहर के प्रतिष्ठित होटलों पर कार्रवाई की। अमर विलास होटल सहित पांच प्रमुख इमारतों में बेसमेंट के अनाधिकृत उपयोग पर एक्शन लिया गया। अमर विलास होटल में पार्किंग स्वीकृत की गई थी लेकिन वहां पर बेकरी चलाई जा रही थी। ठीक इसी तरह अन्य पांचों इमारतों में दुकानें आदि संचालित की जा रही थी। एसडीएम घनश्याम धनगर ने नोटिस देकर सभी को सील किया। धनगर ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी।
बारिश में हादसों के बाद हुआ एक्शन
तेज बारिश के समय शहर की इमारतों के बेसमेंट में पानी भर गया। इसकी वजह से लोगों की जान पर भी बन आई। इसे देखते हुए प्रशासन ने तुरंत टीमों को गठित कर बेसमेंट को व्यावसायिक उपयोग से मुक्त करने का निर्देश दिया। जहां पर भी पार्किंग की जगह पर व्यावसायिक उपयोग हो रहा है वहीं पर यह एक्शन लिया जा रहा है।