फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   A mountain of garbage got burnt in Indore, Poklen machine standing in the trenching ground also burnt, smoke

Indore: इंदौर मेें जल उठा कचरे का पहाड़, ट्रैंचिंग ग्राउंड मेें खड़ी पोकलेन मशीन भी जली, दूर-दूर तक फैला धुंआ

Thu, 23 Feb 2023 09:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 23 Feb 2023 09:42 PM IST
सार

 देवगुराड़िया पहाड़ी के पास ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे का पहाड़  है। यहां शहर का कचरा  इकट्ठा किया जाता है। शाम को नगर निगम कर्मचारियों ने कचरे के एक हिस्से में धुंआ उठते देखा। पहले उन्होंने आग बुझाने की कोशिश कीइसके बाद फायर बिग्रेड को सूचना दी। 

विज्ञापन
A mountain of garbage got burnt in Indore, Poklen machine standing in the trenching ground also burnt, smoke
ट्रैंचिंग ग्राउंड में लगी आग - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर से कचरे के पहाड़ खत्म करने का दावा करने वाले नगर निगम की मुश्किल उस वक्त बढ़ गई, जब देवगुराडि़या ट्रैंचिंग ग्राउंड में हजारों टन कचरे के पहाड़ पर आग लग गई और आसपास केे दो-तीन किलोमीटर क्षेत्र मेें धुंआ फैल गया।कचरे में छह साल पहले आग लगने की घटनाएं आम बात थी, लेकिन स्वच्छता मेें पहला स्थान आने के बाद ट्रैंचिंग ग्राउंड से कचरे के पहाड़ नगर निगम ने खत्म कर वहां गार्डन बना दिया था। अब वहां इस तरह की घटना होगा कई तरह के सवाल खड़े कर रही है।

विज्ञापन

देवगुराड़िया पहाड़ी के पास ट्रैंचिंग ग्राउंड में कचरे का पहाड़ बना हुआ है। यहां पूरे शहर का कचरा लाकर इकट्ठा किया जाता है। शाम को नगर निगम कर्मचारियों ने कचरे के एक हिस्से में धुआं उठते देखा। पहले उन्होंने खुद आग बुझाने की कोशिश की,लेकिन सफल नहीं हुए।

विज्ञापन

इसके बाद फायर बिग्रेड को सूचना दी। दमकलें पहुंचने तक ग्राउंड के बडे हिस्से को धुएं ने अपनी जद में ले लिया। ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे को अलग-अलग करने का काम कर रही एक पोकलेन मशीन भी आग की चपेट में आ गई। रात आठ बजे तक करीब ढाई लाख लीटर पानी आग बुझाने के लिए पहाड़ पर फेंका गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई।

धुएं के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई।लाखों टन कचरे के पहाड़ में आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में इसकी दुर्गंध फैल गई। धुएं का गुबार दूर से दिखाई दे रहा था। हवा का रुख इंदौर शहर तरफ नहीं था, लेकिन नेमावर की तरफ के ग्रामीण इलाकों में धुंआ फैल गया। नगर निगम के टैंकरों और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन हवा के कारण आग तेजी से फैल रही थी।

धुआं इतना ज्यादा था कि बायपास पर एक किलोमीटर हिस्से में वाहनों की स्पीड भी कम हो गई,क्योकि सड़क पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। फायर ब्रिगेड केे अफसरों ने बताया कि कचरे को एक जगह जमा करने से मिथेन गैस बनती है। इस कारण आग जल्दी नहीं बुझ पा रही है और अलग-अलग ढेर में आग लग रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed