फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   2025 rashifal astrology jyotish tero

2025 Rashifal: बुधवार से शुरू होगा नया साल, शुभ संयोग बन रहा, सुख समृद्धि और तरक्की आएगी

Tue, 31 Dec 2024 07:30 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 31 Dec 2024 07:30 PM IST
सार

2025 Rashifal: ज्योतिषियों की मानें तो साल 2025 सुख समृद्धि व तरक्कीकारक साबित होगा। पंचांगों के अनुसार इस वर्ष शुरुआत में मालव्य और केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होगा।

विज्ञापन
2025 rashifal astrology jyotish tero
साल 2025 में कई शुभ योग बनेंगे। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

नया साल शुरू होने में कल का दिन ही रह गया है। इस बार नववर्ष बेहद ही शुभ संयोग में शुरू होगा, जिसमें कई ग्रहों के गोचर से शुभ संयोग का निर्माण होगा। 1 जनवरी को बुधवार तो है ही, साथ ही इस दिन हर्षण योग, शिववास योग, बालव और कौलव योग का संयोग भी बन रहा है।
विज्ञापन


साल की शुरुआत में शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे
ज्योर्तिविद कालज्ञ पं. संजय शर्मा ने बताया कि साल 2025 सुख समृद्धि व तरक्कीकारक साबित होगा। पंचांगों के अनुसार इस वर्ष शुरुआत में मालव्य और केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होगा। यह राजयोग शुक्र के 27 जनवरी को मीन राशि में गोचर से बन रहा है। साल की शुरुआत में शनि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि 29 मार्च को मीन राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद मई में राहू मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में पहुंचेंगे। दो महीने बाद 18 मई को राहू मीन राशि में व केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे। साथ ही गुरु भी वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
विज्ञापन


नए साल की शुरुआत हर व्यक्ति के लिए मंगलकारी होगी
नए साल 2025 का आरंभ बुधवार से हो रहा है। यह दिन शिवपुत्र कार्तिकेय के छोटे भाई भगवान गणेश की पूजा और व्रत के लिए समर्पित है। गणेशजी सभी देवताओं में प्रथम पूज्य हैं और इसी दिन से नए साल की शुरुआत हर व्यक्ति के लिए मंगलकारी होने वाली है। यह संयोग कई वर्षों बाद बना है। इस कारण नया साल और स्वास हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज साल की अंतिम सोमवती अमावस्या मेष
सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या एक विशेष दिन है। सोमवती अमावस्या आज मनाई जा रही है। यह दिन जीवन में नए बदलाव लाने की संभावना बढ़ा देता है। सोमवार और अमावस्या के संयोजन से सोमवती अमावस्या तिथि के नाम से जानी जाती है, जो पुण्य अर्जन करने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए खास मानी जाती है। इस दिन विशेष उपायों को अपनाकर जीवन के कठिन दौर को खत्म किया जा सकता है।

राशियों के लिए ऐसा रहेगा आने वाला 2025

मेष
साल मेष राशि के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। 

वृषभ
इस वर्ष आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन
आपके वैवाहिक जीवन में भी कुछ समस्याएं आ सकती हैं। 

कर्क
आपको अपने बजट का ध्यान रखना होगा।

सिंह
शनि की शत्रु सप्तम दृष्टि के प्रभाव से आपके साथी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या
वित्तीय दृष्टिकोण से साल 2025 में आपको मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं।

तुला
साल के आरंभ में मंगल की चतुर्थ दृष्टि आपके परिश्रम और उत्साह को बढ़ाएगी।

वृश्चिक
सेहत के मामले में आपको प्यान रखने की जरूरत होगी।

धनु
इस साल 14 मई से गुरु की सप्तम दृष्टि का प्रभाव प्रेम जीवन को स्थिरता प्रदान करेगा।

मकर
इस साल आपको परिश्रम और कड़ी मेहनत करना होगी।

कुंभ
आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष कुंभ राशि के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा।

मीन
वह साल जीवन में चुनौतियां और सकारात्मक पल दोनों लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed