{"_id":"04d3fed82ced26d359edc6a86269d4c9","slug":"indore-usha-thakur-mla-hindi-news-vk","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को डंडे बांटेंगी महिला विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को डंडे बांटेंगी महिला विधायक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 07 Aug 2014 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर में एक महिला विधायक ने महिला अपराधों को रोकने के लिए एक कदम उठाया है। इस कदम की तारीफ की जा सकती है, बुराई की जा सकती है लेकिन नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
बीजेपी की विधायक उषा ठाकुर ने उत्पाती तत्वों से निबटने के लिए महिलाओं को डंडे बांटने की घोषणा की है। इंदौर विधानसभा सीट नंबर तीन से विधायक उषा ठाकुर महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिलाएंगी।
विज्ञापन
खबर के मुताबिक जब उन्होंने अपने क्षेत्र का दौरा किया तो महिलाओं ने उनके साथ अपना दुख बांटा। महिलाओं ने कहा कि लड़के उनको छेड़ते हैं, छात्राओं के बस्ते छीन लिए जाते हैं, छींटाकशी और फब्तियां मानों रोज की ही बात हैं।
विज्ञापन
यह सुनकर विधायक ने महिलाओं से कहा कि अगर पुलिस नहीं सुनती तो इनसे खुद ही निबटा जाए। उन्होंने महिलाओं से कहा कि डंडा चलाना सीखो और ऐसे लोगों को सबक सिखाओ।
उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस आती है तब तक ये लोग भाग चुके होते हैं, ऐसे में महिलाएं ही उन्हें ठीक सबक सिखा सकती हैं, आत्मरक्षा कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि मुहल्ला स्तर पर 25 महिलाओं की टोली बनाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण हासिल करने वाली महिलाओं के लिए परिचय पत्र बनाया जाएगा। उषा ठाकुर ने बताया कि इन महिलाओं की सूची आईजी को भी दे दी जाएगी ताकि इन पर कोई कार्रवाई ना हो।
