फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore Unlocked: From today, religious places, hotels, malls will also open, schools, colleges, theaters will remain closed

इंदौर अनलॉक: आज से धर्मस्थल, होटल, मॉल भी खुलेंगे, स्कूल-कॉलेज, सिनेमाघर बंद ही रहेंगे

Sat, 12 Jun 2021 12:06 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 12 Jun 2021 12:06 AM IST
सार

मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर में शनिवार से स्कूल-कॉलेजों को छोड़कर अधिकतर गतिविधियां अनलॉक हो जाएंगी। जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। 
 

विज्ञापन
Indore Unlocked: From today, religious places, hotels, malls will also open, schools, colleges, theaters will remain closed
इंदौर शहर (प्रतीकात्मक)

विस्तार

इंदौर शनिवार से अनलॉक हो रहा है। करीब तीन माह बाद शहर के मंदिर व अन्य धर्मस्थल, होटल, मॉल, रेस्टोरेंट खुल जाएंगे। हालांकि शिक्षा संस्थानों को अभी बंद ही रखा जाएगा। 
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में ये निर्णय लिया गया। बैठक में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट समेत सभी जनप्रतिनिधियों कहा कि शहर में कोरोना संक्रमण दर बहुत कम हो गई है, इसलिए शहर को खोला जाए। इस पर जिला प्रशासन ने भी सहमति दी। 
विज्ञापन


होटल-रेस्टॉरेंट: शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। इसके बाद रात 10.30 बजे तक टेक अवे और होम डिलेवरी की इजाजत रहेगी। 

शाॅपिंग मॉल: ये खुल सकेंगे, लेकिन इनके अंदर प्ले जोन, फूड जोन व सिनेमाघर बंद रहेंगे। 

कार्यालय खुलेंगे: सभी सरकारी व निजी कार्यालय खुलेंगे। 100 प्रतिशत अधिकारी व 50 प्रतिशत कर्मचारी कार्यालयों में आ सकेंगे।

धर्म स्थल खुलेंगे: सभी धर्मस्थल खुल सकेंगे, लेकिन एक समय में चार से ज्यादा लोग इनमें मौजूद नहीं रह सकेंगे।

शादी/अंतिम संस्कार: शादी ब्याह में दोनों पक्षों के मिलाकर अधिकतम 20 लोगों की इजाजत रहेगी। इसके लिए आयोजक को क्षेत्रीय एसडीएम को मेहमानों की सूची देना होगी। इसकी अलग से अनुमति की जरूरत नही होगी। अंतिम संस्कार में अधिकतम 10 लोगों को शामिल होने की इजाजत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बंद रहेंगे
राजनीतिक, धार्मिक आयोजन नहीं : शहर में सभी प्रकार के राजनीतिक आयोजन, धार्मिक कार्यक्रम, मेले, धरना, प्रदर्शन आदि प्रतिबंधित रहेंगे। 

स्कूल कॉलेजों में पढ़ाई नहीं होगी, लेकिन कार्यालय खुल सकेंगे। आनलाइन क्लासेस चल सकेंगी। 

शहर के मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघर अभी नहीं खुलेंगे। 

हर रविवार को जनता कर्फ्यू रहेगा
शहर में हर रविवार को जनता कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दिन केवल स्वास्थ्य संबंधी अत्यावश्यक सेवाएं संचालित होंगी। इस दिन सभी कार्यालय, मंडी, दुकानों आदि बंद रहेंगी। 

रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा
शहर में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी रहेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed