फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore traders businessmen made strict rules says No work without vaccination

ऐसे ही हारेगा कोरोना: 'बिना टीका लगवाए काम भी नहीं' व्यापारियों-कारोबारियों ने खुद बनाए कड़े नियम

Wed, 09 Jun 2021 04:39 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: कुमार संभव Updated Wed, 09 Jun 2021 04:39 AM IST
सार

इंदौर के व्यापारियों और कारोबारियों का कहना है कि वे अपने संस्थानों में आने वाले हर शख्स की चेकिंग करेंगे। जो लोग मास्क नहीं लगाए होंगे, उन्हें लौटा दिया जाएगा। इसके अलावा टीकाकरण भी अनिवार्य किया गया है। 

विज्ञापन
Indore traders businessmen made strict rules says No work without vaccination
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस दौरान व्यापारी और कारोबारी खुद एहतियात बरत रहे हैं। दरअसल, उन्होंने खुद नियम बनाए हैं कि बिना टीकाकरण कराए शख्स को काम नहीं करने दिया जाएगा। इसके अलावा सामाजिक दूरी का भी ख्याल रखा जा रहा है। 

विज्ञापन


मास्क लगाना अनिवार्य
गौरतलब है कि चोइथराम मंडी में व्यापारियों ने मंडी प्रशासन द्वारा तय किए गए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने की बात कही। आलू-प्याज थोक व्यापारी असोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग ने बताया कि मंडी में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन सख्ती के साथ किया जाएगा। इसके अलावा मंडी में आने वाले हर शख्स के लिए सैनिटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य किया गया है। वहीं, सभी व्यापारियों, किसानों और हम्मालों को मास्क लगाना जरूरी होगा।
विज्ञापन


चेकिंग के बाद ही मिलेगी एंट्री
इंदौर के व्यापारियों और कारोबारियों का कहना है कि वे अपने संस्थानों में आने वाले हर शख्स की चेकिंग करेंगे। जो लोग मास्क नहीं लगाए होंगे, उन्हें लौटा दिया जाएगा। इसके अलावा टीकाकरण भी अनिवार्य किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना टीकाकरण नहीं मिलेगा काम
इंदौर के सीए, कर सलाहकारों और कारोबारियों ने नियम बनाया है कि बिना टीका लगवाए आने वाले कर्मचारियों को वे काम पर नहीं रखेंगे। मध्यप्रदेश लॉ बार असोसिएशन के अध्यक्ष अश्विन लखोटिया ने बताया कि सभी कर्मचारियों का टीकाकरण करा दिया गया है। वहीं, वरिष्ठ कर सलाहकार आरएस गोयल ने बताया कि कारोबारियों को भी अनिवार्य रूप से टीका लगवाने के लिए कहा गया है। उनसे कहा है कि जो भी कारोबारी टीका नहीं लगवाएगा, उसे कार्यालय में नहीं आने दिया जाएगा। 


सर्राफा बाजार में भी दिखी सख्ती
इंदौर के सर्राफा बाजार में भी कोरोना के मद्देनजर सख्ती बरती जा रही है। यहां सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक ही बाजार खोला जा रहा है। इस दौरान कोविड गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। आने-जाने वालों के लिए एक ही रास्ता खोला गया है, जबकि बाकी दो गेट बंद रखे गए। इसके अलावा मास्क, थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजर आदि का भी खास ख्याल रखा जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed