{"_id":"61efc67b98cb4e7b7c76dfb2","slug":"indore-the-process-of-cancellation-of-flights-continues-26-flights-canceled-from-indore-airport-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: जारी है उड़ानों के निरस्त होने का सिलसिला, मंगलवार को इंदौर एयरपोर्ट से 26 उड़ानें हुई निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: जारी है उड़ानों के निरस्त होने का सिलसिला, मंगलवार को इंदौर एयरपोर्ट से 26 उड़ानें हुई निरस्त
Tue, 25 Jan 2022 03:14 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Tue, 25 Jan 2022 03:14 PM IST
सार
देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल से विमानों के निरस्त होने का सिलसिला जारी है। सोमवार को निरस्त की गई 22 उड़ानों के बाद मंगलवार को 26 उड़ानें निरस्त हुई। यात्रियों की परेशानी में इजाफा हुआ और कई यात्री बुकिंग के बावजूद यात्रा नहीं कर सके।
विज्ञापन
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल से विमानों के निरस्त होने का सिलसिला जारी है। सोमवार को निरस्त की गई 22 उड़ानों के बाद मंगलवार को 26 उड़ानें निरस्त हुई। यात्रियों की परेशानी में इजाफा हुआ और कई यात्री बुकिंग के बावजूद यात्रा नहीं कर सके।
दरअसल कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते यात्री यात्रा करने से बच रहे हैं। इसका असर एयरलाइंस पर पड़ रहा है। यात्रियों की संख्या कम रहने के कारण आर्थिक नुकसान हो रहा है, जिस कारण लगातार उड़ानें निरस्त की जा रही हैं। पिछले कई दिनों से ये सिलसिला चल रहा है। शुरुआत में निरस्त होने वाली उड़ानों की संख्या कम थी लेकिन अब बढ़ती जा रही है। सोमवार को 22 उड़ाने निरस्त की गई जिसके बाद मंगलवार को 26 उड़ाने निरस्त हुई। इसके चलते कई शहरों का इंदौर से सीधा संपर्क टूट गया। जानकारी के मुताबिक इंदौर से अहमदाबाद, चेन्नई, प्रयागराज, जबलपुर, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु की जाने और आने वाली उड़ानें निरस्त हुई है। बता दें कि इंदौर से दिसंबर माह में रोजाना 66 उड़ानों का संचालन होता था, अब यह संख्या 38 तक सिमट गई है। यात्रियों की संख्या में भी कमी आ गई है। इधर इंदौर से दुबई की उड़ान में भी यात्री नहीं मिल रहे हैं। इससे आने और जाने दोनों का किराया काफी कम हो गया है। इंदौर से दुबई का किराया 18 हजार से कम तक आ चुका है तो दुबई से इंदौर का किराया 8 हजार तक आया है। यात्रियों की संख्या कम होने के कारण किराया कम हुआ है।