{"_id":"61dad8956eaee245874e5d5a","slug":"indore-stone-pelted-on-the-team-that-arrived-to-remove-encroachment-in-depalpur-vandalized-jcb","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: देपालपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर किया पथराव, जेसीबी में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: देपालपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर किया पथराव, जेसीबी में तोड़फोड़
Sun, 09 Jan 2022 06:14 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Sun, 09 Jan 2022 06:14 PM IST
सार
सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया। लोग इतने आक्रोशित थे कि टीम पर तो हमला बोला ही, जेसीबी में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने दर्जनभर से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जेसीबी के आगे खड़े होकर लोगों ने किया विरोध
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया। लोग इतने आक्रोशित थे कि टीम पर तो हमला बोला ही, जेसीबी में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने दर्जनभर से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
घटना देपालपुर की है। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को देपालपुर में जिला प्रशासन और नगर परिषद की टीम पर पथराव हुआ। गौतमपुरा रोड पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर टीम वहां पहुंची थी। जैसे ही नगर परिषद की टीम ने कार्ऱवाई शुरू की तो लोग आक्रोशित हो गए भीड़ जुटा ली। पथराव किया। इसमें नगर परिषद के प्रदीप चौहान, शैलेष कुमावत, राजेश कलोता और सतीश कीर घायल हो गए। टीम की तीन जेसीबी में भी तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि पथराव करने वाले लोगों को यह शक था कि उनकी बस्ती के सामने कॉलोनी कट रही है, उसके मालिक से साठगांठ कर टीम उनके घर उजाड़ रही है। मामला बढ़ता देख पुलिस को स्थिति संभालनी पड़ी। इस मामले में देपालपुर सीएमओ संध्या सरियाम ने प्रकरण दर्ज करवाया है। उनकी शिकायत पर गोलू, लाखन, चिंतामन, अमन, सुरेश, मुकेश, समंदर, कपिल, त्रिलोक, संजू, नंदू, दिनेश, गट्टू, राजेश, धन्नालाल, राहुल, बशीर, लाखन, भागूबाई, रेखा बाई, सुनीता बाई, पप्पू आदि के खिलाफ केस दर्ज किया है।