{"_id":"61cc4f411df4e65b7f5f495f","slug":"indore-police-arrested-those-who-robbed-money-from-loading-vehicle-the-driver-who-trusted-he-cheated","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Crime News: लोडिंग वाहन से रुपये लूटने वाले गिरफ्तार, जिस ड्राइवर पर किया भरोसा उसी ने दिया धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Crime News: लोडिंग वाहन से रुपये लूटने वाले गिरफ्तार, जिस ड्राइवर पर किया भरोसा उसी ने दिया धोखा
Wed, 29 Dec 2021 07:10 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Wed, 29 Dec 2021 07:10 PM IST
सार
हाईवे पर लोडिंग वाहन चालक के साथ लूट करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक लाख 52 हजार रुपये तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। ड्राइवर ने ही साथियों के साथ मिलकर वारदात की थी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईवे पर लोडिंग वाहन चालक के साथ लूट करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक लाख 52 हजार रुपये तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। ड्राइवर ने ही साथियों के साथ मिलकर वारदात की थी।
किशनगंज थाना पुलिस ने बताया कि 26 दिसंबर को फरियादी अर्जुन पिता सदू वास्कले ( 21) निवासी डी-92 बी सेक्टर सांवेर रोड बाणगंगा इंदौर ने रिपोर्ट लिखाई थी। फरियादी ने बताया था कि मैं अपने ड्राइवर अंकित यादव के साथ अपनी लोडिंग क्र . MP13 GA 9452 में साबुन एवं सर्फ श्रीराम ट्रेडर्स महू लेकर आए थे। माल खाली करने के बाद उक्त दुकान से हमें 1,52,000 रुपये दिए गए थे। रुपये प्लास्टिक की थैली में रखकर गाड़ी की डिक्की में रख दिए।
फरियादी ने बताया कि हम दोनों लोडिंग वाहन से किशनगंज होते हुए वापस अपनी इंडस्ट्रीज सांवेर रोड इंदौर जा रहे थे। सुबह करीब 11.30 बजे उमरिया टोल नाके के आगे ब्रिज के नीचे पहुंचे थे कि बाइक क्रमांक MP-09-XC 3404 पर सवार तीन अज्ञात बदमाश पीछे से आए। उन्होंने लोडिंग के आगे बाइक खड़ी कर दी। एक व्यक्ति मेरे पास आया तथा गाड़ी का गेट खोलकर मुझे नीचे उतार लिया तथा पीटते हुए गाड़ी के पीछे लेकर गया। उसी समय एक बदमाश और गाड़ी के पीछे आया। ड्राइवर सीट से उतर कर अंकित यादव भी गाड़ी के पीछे आया तो मुझे गाड़ी के अंदर से डिक्की खोलने की आवाज आई। इस पर उधर जाकर देखा तो एक युवक डिक्की से रुपये की थैली निकालकर जा रहा था। बाद में तीनों बाइक पर बैठकर राऊ की ओर भाग गए थे।
विज्ञापन
ड्राइवर ने उगले राज
रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। फरियादी के बयान लिए। इसमें पता चला कि रुपये ले जाने के दौरान उसने ड्राइवर अंकित यादव से कहा कि पीछा करके बदमाशों को पकड़ो, पर वह नहीं गया। ड्राइवर अंकित यादव संदिग्ध प्रतीत होने पर अंकित यादव की तलाश की गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ की। यादव ने बताया कि मैंने तथा सुधीर पाटील, अभिषेक पाटील, विजय जोशी एवं अनिल अहिरवार ने शमानी इंडस्ट्रीज की गाड़ी में रखे रुपये लूटने की योजना बनाई थी।
अंकित ने बताया कि ये सभी लोग अहिरखेड़ी मल्टी तथा ऋषि पैलेस द्वारकापुरी इंदौर में रहते हैं। आरोपी अंकित यादव द्वारा बताए स्थान की तलाशी ली। इसके बाद ऋषि पैलेस द्वारकापुरी पुलिस पहुंची। वहां से कपिल पिता अशोक जोशी (30), अनिल पिता शंकर अहिरवार (19) , सुधीर पिता सुरेश पाटील (21) को पकड़ा। आरोपी अनिल अहिरवार से घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। बदमाशों का एक अन्य साथी अभिषेक फरार था, जो अपनी बुआ के घर उज्जैन भाग गया था। उसे उज्जैन से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से लूटे गए 1 लाख 52 हजार रुपये बरामद किए गए।