फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   16 year old raped and videographed by PNB manager in Indore, Now arrested

इंदौर: पीएनबी प्रबंधक ने 16 वर्षीय छात्रा से होटल में दुष्कर्म कर बनाया था वीडियो, पुलिस ने दबोचा

Mon, 25 Jan 2021 12:17 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 25 Jan 2021 12:17 PM IST
विज्ञापन
16 year old raped and videographed by PNB manager in Indore, Now arrested
इंदौर से गिरफ्तार हुआ दुष्कर्म का आरोपी परविंदर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इंदौर में पंजाब नेशलन बैंक (पीएनबी) के मुख्य प्रबंधक को 16 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला शहर के तुकोगंज थाने में दर्ज है। छात्रा का आरोप है कि पीएनबी मैनेजर ने पहले उससे दोस्ती की, फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर शोषण किया। आरोपी की पहचान 53 वर्षीय पीएनबी के मुख्य प्रबंधक परविंदर सिंह जमवाल के रूप में हुई है।

विज्ञापन

10वीं की छात्रा ने 20 दिसंबर को दुष्कर्म का केस कराया था दर्ज

तुकोगंज थाना प्रभारी कमलेश शर्मा के मुताबिक, आरोपी परविंदर के खिलाफ 10वीं की छात्रा ने 20 दिसंबर को दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। छात्रा ने बताया था कि आरोपी दो साल पहले इंदौर में पदस्थ था। छात्रा की सहेली की मां आरोपी के घर में काम करती थीं। वह एक-दो बार सहेली के साथ उसकी मां से मिलने गई थी। इस बीच आरोपी ने पढ़ाई के लिए लोन दिलाने का झांसा दिया। इतना ही नहीं आरोपी किसी बहाने से दोस्ती कर छात्रा को गोवा घुमाने भी ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त 2020 में इंदौर के संतूर होटल में किया दुष्कर्म

इसके बाद आरोपी ने अगस्त 2020 में इंदौर के संतूर होटल में छात्रा को ले जाकर उसका दुष्कर्म किया। यहां आरोपी ने छात्रा का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उसने छात्रा को ब्लैकमेल कर उससे दो बार और संबंध बनाए। टीआई के मुताबिक, घटना के बाद से छात्रा काफी दुखी रहने लगी थी। उसकी टीचर ने उससे दुख का कारण पूछा तो वह रोने लगी और पूरी घटना बयां कर आत्महत्या की बातें करने लगी। टीचर ने उसके परिवार से संपर्क किया। इसके बाद छात्रा के परिजनों को मामले का पता चला। फिर उन्होंने छात्रा से केस दर्ज कराया।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए बनाया प्लान

इंदौर से ट्रांसफर होने के बाद भी आरोपी छात्रा पर वीडियो की धमकी देकर संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। यह बात जब छात्रा ने पुलिस को बताई तो पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए प्लान बनाया। पुलिस ने आरोपी को छात्रा की मदद से इंदौर बुलवाया। वह रविवार को फ्लाइट से इंदौर पहुंच गया। इधर, पुलिस के कहने अनुसार छात्रा भी टैक्सी से उसे लेने एयरपोर्ट गई। छात्रा को देखकर परविंदर उसकी टैक्सी में बैठ गया। उसमें पहले से एक पुलिस वाला ड्राइवर बनकर बैठा था। जैसे ही टैक्सी टाइमिंग नाके पर चिट्ठी देने के लिए रुकी, तभी ड्राइवर ने लॉक खोल दिया। इस दौरान टैक्सी में दो पुलिस वाले और चढ़ गए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed