फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Number of corona patients decreased, 679 patients found in 24 hours, two died, infection rate was less than eight percent

इंदौर: घटी कोरोना मरीजों की संख्या, 24 घंटे में मिले 679 मरीज, दो की मौत, संक्रमण दर हुई आठ प्रतिशत से कम

Sat, 05 Feb 2022 12:52 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 05 Feb 2022 12:52 PM IST
सार

इंदौर में कोरोना के नए मरीजों की संख्या कम होने लगी है। कुछ दिन पहले मरीजों की संख्या तीन हजार के पार हो गई थी तो अब एक हजार के अंदर आ गई है। संक्रमण दर में भी कमी आ रही है। 

विज्ञापन
Indore: Number of corona patients decreased, 679 patients found in 24 hours, two died, infection rate was less than eight percent
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना संक्रमण से अब राहत मिलने लगी है। नए मरीजों की संख्या घट रही है। बीते 24 घंटे में 679 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। संक्रमण दर घटकर दस प्रतिशत के नीचे आ गई है। हालांकि दो मरीजों की मौत भी हुई है जो दूसरी बीमारियों से पीड़ित थे।
विज्ञापन


दरअसल फरवरी माह के पहले पखवाड़े में कोरोना के पीक पर रहने की आशंका जताई गई थी लेकिन मौजूदा हालातों को देखते हुए ऐसा नजर नहीं आ रहा। नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। जनवरी माह में एक-एक दिन में तीन हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस मिले थे लेकिन अब संख्या एक हजार के नीचे आ गई है। पिछले 24 घंटे में 9392 सैंपलों की जांच की गई जिनमें 679 कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमण दर 7.22 प्रतिशत हुई है। शुक्रवार को दो लोगों की मौत हुई है। इनमें एक की उम्र 62 वर्ष और दूसरे की उम्र 82 वर्ष थी। निजी अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा था। दोनों को दूसरी बीमारियां भी थी।  निजी अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा था। जिले में वर्तमान में 7953 लोग उपचाररत हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed