{"_id":"6255212f8fca020ef7148e56","slug":"indore-muster-worker-of-electricity-company-commits-suicide-leaving-two-wives-gone-friendship-with-third-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: दो पत्नियां छोड़कर चली गई तो एक नई महिला से दोस्ती की, उससे बात की और फिर सुसाइड कर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: दो पत्नियां छोड़कर चली गई तो एक नई महिला से दोस्ती की, उससे बात की और फिर सुसाइड कर लिया
Tue, 12 Apr 2022 01:56 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:56 PM IST
सार
बिजली कंपनी में मस्टरकर्मी के पद पर पदस्थ युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला जिस कारण आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। यह पता चला है कि मृतक परिवार से अलग किराए के मकान में रहता था। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में कार्यरत एक मस्टरकर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह परिवार से अलग किराये के मकान में रह रहा था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह जरूर पता चला है कि मृतक की एक महिला से दोस्ती थी और आखिरी बार उसने उससे ही बात की थी। इससे पहले उसकी दो पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी है।
जानकारी के मुताबिक घटना इंदिरा एकता नगर की है। मृतक का नाम राकेश पिता माणक वर्मा (37) है। राकेश किराये के मकान में रहता था। उसका परिवार दूसरी जगह रहता है। वह बिजली कंपनी में मस्टरकर्मी के पद पर पदस्थ था। घर के कमरे में उसने फांसी लगा ली। उसके पड़ोस में रहने वाला दोस्त किसी काम से उसके कमरे में पहुंचा तो देखा कि राकेश फंदे से लटक रहा था। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
बताया जा रहा है कि राकेश की दो शादियां हुई थीं लेकिन दोनों पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी थीं। इसके बाद एक अन्य महिला से उसकी दोस्ती हुई थी। परिवार के लोगों का कहना है कि पहली पत्नी से राकेश का तलाक हो गया था। दोनों का एक बेटा भी है। इसके कुछ समय बाद राकेश ने दूसरी शादी कर ली। छह माह पहले राकेश की दूसरी पत्नी भी छोड़कर चली गई। राकेश के दो बड़े भाई और हैं। पिता की कुछ माह पहले मौत हो चुकी है। एक माह पहले परिवार में विवाद होने पर राकेश घर के पास ही किराए के मकान में रह रहा था। यह बात सामने आई है कि जिस महिला से राकेश की दोस्ती थी उससे उसकी निरंतर बात होती थी। आखिरी बार उसका ही कॉल आया था। पुलिस का कहना है कि अभी घटना के काऱणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच कर रहे हैं।