{"_id":"5e16e1a08ebc3e87b17f5cb9","slug":"indore-kids-sexually-abuses-in-mhow-video-sent-to-boyfriend-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: ट्यूशन पढ़ने आई बच्चियों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो, ब्वायफ्रेंड को भेजा, ऐसे खुली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: ट्यूशन पढ़ने आई बच्चियों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो, ब्वायफ्रेंड को भेजा, ऐसे खुली पोल
Thu, 09 Jan 2020 01:47 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 09 Jan 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू स्थित खान कॉलोनी में घर में ट्यूशन पढ़ने आई दो बच्चियों के साथ एक युवती ने अश्लील हरकत कर उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला ने इस वीडियो को अपने बॉयफ्रेंड को भी भेजा।
विज्ञापन
मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी युवती के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जिला जेल इंदौर भेज दिया गया।
विज्ञापन
महू पुलिस ने बताया कि खान कॉलोनी में तीन व छह वर्षीय दो बच्चियां पड़ोस में रहने वाली युवती के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थीं। इस दौरान टीचर की छोटी बहन ने इन बच्चियों के साथ अश्लील हरकत की तथा उसका वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
मामले का खुलासा होने के बाद बहुत हंगामा हुआ और दो दिनों तक माफीनामा व समझौते की बात होती रही। लेकिन, मंगलवार रात पीड़ित बच्चियों के परिजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
पीड़ित बच्ची की मां का मोबाइल खराब हो गया था, जिसके बाद उसने आरोपी युवती का मोबाइल कुछ दिनों के लिए मांग लिया। इस मोबाइल में उक्त वीडियो था। जबकि दूसरा वीडियो पड़ोस में रहने वाली दूसरी बच्ची का था। इसके बाद दोनों बच्चियों के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की।
