{"_id":"61ea790355a0e71d7d632d70","slug":"indore-khajrana-ganesh-lord-ganesha-was-blessed-with-51-thousand-laddus-devotees-gathered-on-til-chaturthi-collector-corporation-commissioner-worshiped","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर खजराना गणेश: भगवान गणेश को लगा 51 हजार लड्डुओं का भोग, तिल चतुर्थी पर भक्तों का जमावड़ा लगा, कलेक्टर-निगम आयुक्त ने की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर खजराना गणेश: भगवान गणेश को लगा 51 हजार लड्डुओं का भोग, तिल चतुर्थी पर भक्तों का जमावड़ा लगा, कलेक्टर-निगम आयुक्त ने की पूजा-अर्चना
Fri, 21 Jan 2022 02:42 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:42 PM IST
सार
इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर पर तिल चतुर्थी पर भगवान गणेश को 51 हजार लड्डुओं का भोग लगाया गया है। दर्शन के लिए भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है। मंदिर में तीन दिवसीय उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
Indore: तिल चतुर्थी पर खजराना गणेश का शृंगार किया गया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर पर तिल चतुर्थी पर भगवान गणेश को 51 हजार लड्डुओं का भोग लगाया गया है। दर्शन के लिए भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है। मंदिर में तीन दिवसीय उत्सव मनाया जाएगा।
बता दें कि खजराना गणेश मंदिर में कोरोना महामारी के चलते तिल चतुर्थी पर मेला नहीं लग रहा। बीते वर्ष भी मेला नहीं लगा था। परंपरागत तीन दिवसीय तिल चतुर्थी महापर्व श्री गणेश मंदिर खजराना पर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कलेक्टर मनीष सिंह एवं मंदिर प्रशासक निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने सहपरिवार ध्वज पूजन कर महाआरती की।
भगवान श्री गणेश का स्वर्ण आभूषण और मोतियों से शृंगार किया गया। मुख्य पुजारी पं. मोहन जी भट्ट, और पं. अशोक भट्ट जी के सान्निध्य में विधि-विधान से पूजन किया गया। मंदिर पुजारी ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत भक्तों को दर्शन कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि इस मंदिर में किसी ने कुछ गलत किया तो मेरा अनुभव रहा है कि व्यक्ति को गणेश जी की नाराजगी भारी पड़ी है। उन्होंने कहा कि मैंने देखा है जब गणेश जी आशीर्वाद देते हैं तो व्यक्ति तर जाता है सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यह भी मैंने देखा है कि जब कोई गलती करता है तो भगवान गणेश जी कठोर दंड भी देते हैं। यह दोनों चीजें मैंने अपने जीवन में देखी है। भगवान गणेश जी का स्वरूप कठोर भी है और कोमल भी है।
नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने कहा कि आज मैंने गणेश जी से प्रार्थना की है कि यह जो मुश्किल का वक्त है, हम कोरोना की तीसरी लहर देख रहे हैं, यह जल्दी जाए और संक्रमण कम हो। उन्होंने कहा कि गणेश जी से हमने यह भी प्रार्थना की है कि हम हमारी कार्यप्रणाली निष्पक्ष रख सकें ऐसी सद्बुद्धि दें।