फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Indore-Dubai flight is shutting down, know how long the flight will be closed and what is the reason...

इंदौर: बंद हो रही है इंदौर-दुबई फ्लाइट, जानिए कब से कब तक बंद रहेगी फ्लाइट और क्या है वजह...

Tue, 12 Apr 2022 04:23 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 12 Apr 2022 04:23 PM IST
सार

इंदौर से दुबई के बीच उड़ने वाली सीधी फ्लाइट अब बंद होने जा रही है। हालांकि हमेशा के लिए बंद नहीं होगी। 2 मई से 27 जून तक इस फ्लाइट का संचालन बंद रहेगा। इससे यात्रियों को परेशानी जरूर होगी। ऑपरेशनल कारणों से ऐसा होने की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन
Indore: Indore-Dubai flight is shutting down, know how long the flight will be closed and what is the reason...
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर से दुबई जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर नहीं है। मई और जून माह में इंदौर से दुबई जाने वाली सीधी उड़ान बंद रहेगी। एयर इंडिया ने  2 मई से 27 जून के बीच की उड़ानों को निरस्त करते हुए इनकी बुकिंग बंद कर दी है। कंपनी अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशनल कारणों से फ्लाइट को करीब डेढ़ माह के लिए बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एयर इंडिया द्वारा इंदौर से एकमात्र अंतरराष्ट्रीय उड़ान के रूप में दुबई फ्लाइट का संचालन किया जाता है। लॉकडाउन के बाद 1 सितंबर से कंपनी ने सप्ताह में एक दिन बुधवार को इस फ्लाइट का संचालन शुरू किया था। 28 मार्च से इसके समय में बदलाव किया गया है, जिसके तहत यह फ्लाइट अब सोमवार को इंदौर से जाती है और शनिवार को वापस आती है। इस फ्लाइट को शुरुआत से ही यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिला मगर अब कंपनी ने बिना पूर्व सूचना के इस फ्लाइट को 2 मई के बाद से बंद कर दिया है। इसके बाद इसे 27 जून से शुरू किया जाएगा। एयर इंडिया के सिस्टम पर इस फ्लाइट की आखिरी बुकिंग 2 मई को दिखाई जा रही है। इसके बाद 27 जून से दोबारा बुकिंग नजर आ रही है। वापसी में आखिरी फ्लाइट 7 मई को उपलब्ध है और इसके बाद 25 जून को फ्लाइट की बुकिंग नजर आ रही है। इधर फ्लाइट बंद रहने से यात्रियों को परेशानी होगी। ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को होगी, जो पहले ही बुकिंग कर चुके हैं। गर्मी की छुट्टियों में बड़ी संख्या में पर्यटक दुबई घूमने जाते हैं। ऐसे में उन सबको परेशान होना पड़ेगा। हालांकि अभी भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फ्लाइट को बंद क्यों किया जा रहा है। ऑपरेशन कारण ही बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed