{"_id":"62679701711ef5015a5653a7","slug":"indore-home-minister-reached-to-meet-shivam-injured-in-khargone-nuisance-encouraged-by-talking-to-family-members-said-the-guilty-of-violence-will-not-be-spared","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: खरगोन उपद्रव में घायल शिवम से मिलने पहुंचे गृह मंत्री, परिजनों से बात कर बढ़ाया हौसला, कहा-हिंसा के दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: खरगोन उपद्रव में घायल शिवम से मिलने पहुंचे गृह मंत्री, परिजनों से बात कर बढ़ाया हौसला, कहा-हिंसा के दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा
Tue, 26 Apr 2022 12:23 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:23 PM IST
सार
खरगोन हिंसा में घायल हुए शिवम का इंदौर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत में पहले से सुधार हुआ है। मप्र के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर शिवम का हाल जाना और परिजनों से बात की।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती शिवम के हाल जानते गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
खरगोन उपद्रव में घायल हुए शिवम का उपचार इंदौर में चल रहा है। उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोबाइल पर शिवम के परिजनों से बात की थी। इस क्रम में सोमवार को मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा इंदौर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती शिवम से मुलाकात की।
अस्पताल पहुंचकर गृह मंत्री एवं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने घायल शिवम का हालचाल जाना। उन्होंने परिजनों से कहा कि शिवम के इलाज का पूरा ख़र्च सरकार वहन कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि खरगोन के हिंसा में दोषी व्यक्तियों को छोड़ा नहीं जाएगा और वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। गृह मंत्री ने कहा कि बेहद खुशी की बात है कि शुभम के हौसले और समय पर बेहतर इलाज मिलने से अब उसकी स्थिति में काफी सुधार आया है। डॉक्टरों के अनुसार शीघ्र ही वह ठीक होकर घर लौट सकेगा। इस दौरान गृह मंत्री ने डॉक्टरों से भी बात की और पूछा कि शिवम की स्थिति क्या है और पूरी तरह ठीक होने में कितना वक्त लगेगा। गौरतलब है कि खरगोन उपद्रव में घायल होने के बाद से ही शिवम का इंदौर में उपचार चल रहा है। शिवम की हालत में पहले से काफी सुधार हुआ है। शरीर में अब मूवमेंट भी हो रहा है और आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।

- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 25 Apr 2022
विज्ञापन