{"_id":"612737d5a8ca736fe6652572","slug":"indore-girl-gangraped-by-three-friends-in-picnic-cold-drink","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: पिकनिक पर छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, आरोपियों ने मुंह नहीं खोलने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: पिकनिक पर छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, आरोपियों ने मुंह नहीं खोलने की दी धमकी
Thu, 26 Aug 2021 12:12 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:12 PM IST
सार
तीनों छात्रों ने छात्रा के साथ ना केवल सामूहिक दुष्कर्म किया, ब्लकि छात्रा का अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाया और मुंह खोलने पर धमकी दी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के इंदौर में एक छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि उसके साथी छात्रों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पहले उसे पिलाया और फिर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की महिला मित्र समेत तीन छात्रों को आरोपी बनाया है। घटना के बाद से सभी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस मामले में छात्रा अपने परिवार के साथ इंदौर के लसूड़िया थाने पहुंची और मामले में आरोपी छात्रों और महिला साथी के खिलाफ गैंगरेप की एफआईआर दर्ज करवाई । मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों छात्र आशीष, निकुल और हितेश ने छात्रा का अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाया है।
इंदौर एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि 23 अगस्त को निजी कॉलेज की फर्स्ट ईयर की छात्रा अपनी सहेली और तीन अन्य छात्रों के साथ पिकनिक मनाने मांडव गई थी, जिसके बाद रात को वापस आते समय उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और फिर तीनों छात्र उसे एक फ्लैट में ले गए, जहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
इंदौर एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि 23 अगस्त को निजी कॉलेज की फर्स्ट ईयर की छात्रा अपनी सहेली और तीन अन्य छात्रों के साथ पिकनिक मनाने मांडव गई थी, जिसके बाद रात को वापस आते समय उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और फिर तीनों छात्र उसे एक फ्लैट में ले गए, जहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
