फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Exercise to prevent accidents, now SP will review black spots in districts

इंदौर: हादसों को रोकने की कवायद, अब जिलों में एसपी करेंगे ब्लैक स्पॉट्स की समीक्षा

Sat, 06 Nov 2021 04:20 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 06 Nov 2021 04:20 PM IST
सार

इंदौर में सड़क सुरक्षा के लिए कवायद शुरू हो गई है। ब्लैक स्पॉट्स की समीक्षा का जिम्मा एसपी पर आया है। 

विज्ञापन
Indore: Exercise to prevent accidents, now SP will review black spots in districts
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्लैक स्पॉट्स की समीक्षा का जिम्मा अब जिलों के कप्तान संभालेंगे। वे देखेंगे कि किस स्पॉट पर कितने हादसे होते हैं और इनकी वजह क्या है। सड़क सुधार की कवायद भी होगी और गलतियों पर लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे। इस संबंध में पुलिस महकमा काम में जुट गया है।
विज्ञापन


दरअसल, सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस अपने स्तर पर कदम उठा रही है। कानून व्यवस्था के साथ ही सड़क हादसों की रोकथाम को पुलिस ने प्राथमिकता में लिया है। इस कड़ी में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (पीटीआरआई) जी. जनार्दन ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आगामी 15 दिनों में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को जिलों में सड़क दुर्घटनाओं के कारक ब्लैक स्पॉट्स की समीक्षा के निर्देश भी दिए हैं। नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक में ये जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


शीघ्र करवाएं खराब सड़कों की मरम्मत
एडीजी  जनार्दन ने सड़क सुरक्षा के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी नोडल अधिकारियों से रूबरू होकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। जनार्दन ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए खराब सड़कों की मरम्मत शीघ्रता से करवाएं, ताकि आमजन को दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग को स्काउट्स, एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने को कहा। यह भी कहा कि विद्यार्थियों को यातायात के नियमों संबंधी प्रशिक्षण दिये जाने से निश्चित ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध की गई कार्यवाही की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही में कोताही नहीं बरतें। जनार्दन ने आई-रेड एप में दुर्घटनाओं की प्रविष्टियों के कार्य को तत्परतापूर्वक करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों के गड्ढे प्रमुख वजह
सड़क हादसों की प्रमुख वजहों में सड़कों की खराब स्थिति भी सामने आई है। इंदौर जैसे महानगर में बीते दिनों में ऐसे कई केस सामने आए हैं जिनमें सड़क के गड्ढों के कारण हादसे हुए। एक केस में तो मृतक के परिवारजन पर ही केस दर्ज किया गया और पुलिस ने तर्क दिया कि गाड़ी ठीक से नहीं चलाई थी जबकि उक्त हादसे की मुख्य वजह सड़क के गड्ढे थे। इसी तरह छोटे शहरों और अंचलों में भी सड़कों की हालत  खराब है। इस कारण हादसे होते हैं। दूसरी वजहों में तेज गति और शराब पीकर गाड़ी चलाना शामिल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed