{"_id":"5a181e824f1c1b3c3d8b98af","slug":"indore-engineer-running-adult-website-with-information-of-call-girls-from-10-countries-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: 10 देशों की कॉलगर्ल की एडल्ट वेबसाइट चलाने वाला एक इंजीनियर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: 10 देशों की कॉलगर्ल की एडल्ट वेबसाइट चलाने वाला एक इंजीनियर गिरफ्तार
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Fri, 24 Nov 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर में जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल एस्कॉर्ट सर्विस की वेबसाइट चलाने वाले एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया इंजीनियर हर्षल झा ने सेक्स रैकेट चलानेवाले मुख्य सरगना सेंडो उर्फ सागर जैन के लिए एडल्ट वेबसाइट बनाया और उसे चलाता भी था।
मध्य प्रदेश में इंदौर की साइबर अपराध शाखा पुलिस ने गुरुवार को 30 वर्षीय बीटेक इंजीनियर हर्षल झा को हरियाणा के पंचकूला से पकड़ा। पुलिस ने मुताबिक सेक्स रैकेट के एक बड़े सरगना सागर जैन से आरोपी हर्षल 2014 में मिला था। जिसके बाद उसने सागर के लिए तीन अश्लील वेबसाइट बनाई।
10 देशों की कॉलगर्ल की जानकारी
सागर जैन की ये तीन अश्लील बेवसाइट 10 देशों की कॉलगर्ल की सेवाओं को इंदौर में उपलब्ध कराने का दावा करती हैं। यही नहीं पुलिस का कहना है कि हर्षल इंग्लैंड, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की एडल्ट वेबसाइट के लिए सर्च इंजन ऑपटिमाइजेशन (एसईओ) का काम कर रहा था। एसईओ यानि किसी वेबसाइट या ब्लॉग को इंटरनेट के खोज परिणामों की फेहरिस्त में ऊपर लाना। पुलिस अब चंडीगढ़ निवासी विकास बत्रा की तलाश में है जिसने हर्षल को ये काम दिलाया था।
विज्ञापन
रशियन कॉलगर्ल के जरिये सेक्स रैकेट के सरगना तक पहुंचा
पुलिस के मुताबिक हर्षल ने देहरादून की यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी से साल 2010 में बीटेक किया था। उसे किसी अच्छी कंपनी में नौकरी नहीं मिली। काफी समय बाद इंदौर में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करने लगा। काम के अच्छे पैसे मिलने पर वो अय्याशी करने लगा। हर्षल एक रशियन कॉलगर्ल के साथ अक्सर समय बिताने लगा। फिर इसी कॉलगर्ल ने उसे सेक्स रैकेट सरगना सागर जैन से मिलाया। जिसके बाद हर्षल ने सागर जैन के लिए तीन एडल्ट वेबसाइट बनाई और उसे चलाने लगा।
पुलिस ने आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और इस हाईप्रोफाइल सैक्स रैकेट के दूसरे सदस्यों की तालश कर रही है।