फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: Effective vaccine against corona, Apollo DB City 100% vaccinated, so the least number of patients found here so far...all normal

इंदौर: कोरोना के खिलाफ कारगर वैक्सीन, अपोलो डीबी सिटी शत प्रतिशत वैक्सीनेटेड इसलिए यहां अब तक मिले सबसे कम मरीज...सभी सामान्य

Sun, 09 Jan 2022 12:33 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sun, 09 Jan 2022 12:33 PM IST
सार

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच वैक्सीन की उपयोगिता एक बार फिर सामने आई है। मुंबई से आई खबर के बाद इंदौर में इस बात के दावे किए जा रहे हैं कि जिन लोगों ने वैक्सीन के दोनों डोज लगवाए हैं उन पर संक्रमण का असर कम हो रहा है। 

विज्ञापन
Indore: Effective vaccine against corona, Apollo DB City 100% vaccinated, so the least number of patients found here so far...all normal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच वैक्सीन की उपयोगिता एक बार फिर सामने आई है। मुंबई से आई खबर के बाद इंदौर में इस बात के दावे किए जा रहे हैं कि जिन लोगों ने वैक्सीन के दोनों डोज लगवाए हैं उन पर संक्रमण का असर कम हो रहा है। इंदौर की एक रहवासी कॉलोनी के कोरोना संक्रमण के आंकड़े यही बता रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है और स्थिति चिंताजनक है। इसी बीच एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई कि मुंबई के अस्पतालों में कोरोना संक्रमित केवल उन्हीं मरीजों को ऑक्सीजन की जरुरत पड़ रही है जिन्होंने वैक्सीनेशन नहीं करवाया था। वैक्सीन के दोनों डोज लगाने वालों में कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं है। इसके बाद से एक बार फिर वैक्सीनेशन की महत्ता पर जोर दिया गया। इसी बीच इंदौर से भी कुछ ऐसी ही खबर आ रही है जिसमें वैक्सीनेशन को कोरोना संक्रमण के खिलाफ कारगर बताया जा रहा है। एक मैसेज चल रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि इंदौर की अपोलो डीबी सिटी में हुए 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन का फायदा साफ नजर आ रहा है। कोरोना की तीसरी लहर में अभी तक इंदौर की इस सबसे बड़ी टाउनशिप में सिर्फ 20 कोविड मरीज मिले हैं। ये सभी एसिम्प्टोमेटिक ही हैं। अधिकांश की आइसोलेशन अवधि भी समाप्त हो गई या हो रही है। शनिवार रात को जो 621 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं उनमें भी अपोलो डीबी के सिर्फ दो मरीज शामिल हैं। चूंकि निपानिया और महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में अधिक मरीज मिल रहे हैं , इसलिए यह प्रचारित हो गया कि अपोलो डीबी सिटी में 50 से अधिक मरीज पाए गए, जबकि हक़ीकत में ऐसा नहीं है। उल्लेखनीय है कि अपोलो डीबी सिटी ने ही सबसे पहले कम्यूनिटी वैक्सीनेशन की शुरुआत की और सारे रहवासियों से लेकर स्टाफ को वैक्सीनेट करवाया। इसका ये फायदा हुआ कि अभी 4000 से अधिक आबादी वाली इस टाउनशिप में इंदौर के अन्य क्षेत्रों के मुकाबले कोविड मरीजों की संख्या कम ही है।
विज्ञापन


लसूड़िया में सर्वाधिक 80 मरीज मिले
इधर कोरोना के नए मरीजों की बात करें तो शनिवार को 621 नए मरीज मिले हैं। ये नए मरीज बीएसएफ कैंपस, आईआईएम, कैट कॉलोनी, मेडिकल होस्टल व महिला थाने से मिले हैं।  बीएसएफ कैंपस में करीब 35 से अधिक कोरोना मरीज मिले हैं। आईआईएम में सात पॉजिटिव मरीज मिले हैं। एमजीएम मेडिकल कॉलेज गर्ल्स होस्टल की चार छात्राएं पॉजिटिव मिलीं हैं। वहीं महिला थाने में भी चार लोग पॉजिटिव पाए गए। हॉटस्पॉट की बात करें तो लसूड़िया में 80 नए मरीज मिले हैं। कनाडिया में 45, एरोड्रम में 40, पलासिया में 40, राजेंद्र नगर में 32, तुकोगंज में 28, तिलक नगर में 27, अन्नपूर्णा में 25, विजय नगर में 23, जूनी इंदौर में 23, मल्हारगंज में 19, भंवरकुआ में 18, महू में 14, एमआईजी में 13, आजाद नगर में 13, हीरा नगर में 11, तेजाजी नगर में 11 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अन्य इलाकों में भी 5 से 10 की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed