फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   indore: CBSE issued circular to schools for child safety

मध्यप्रदेश: CBSE ने जारी किया निर्देश, पुलिस जांच, साइको टेस्ट के बाद ही स्कूल में रखे जाए कर्मचारी

Thu, 14 Sep 2017 01:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 14 Sep 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
indore: CBSE issued circular to schools for child safety
प्रतीकात्मक चित्र

देशभर के स्कूलों में बच्चों के साथ हो रहे अपराध को देखते हुए सीबीएसई ने निर्देश जारी किया है। मध्यप्रदेश के इंदौर में सीबीएसई ने स्कूल में किसी भी कर्मचारी को रखने से पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन, साइको टेस्ट कराने का निर्देश दिया है। साथ ही स्कूल प्रशासन कर्मचारी की रिपोर्ट सीबीएसई को भी भेजेगा। 

विज्ञापन


बोर्ड ने यह निर्देश सभी सम्बद्ध स्कूलों के लिए जारी किया है। 

पढ़ें: मध्य प्रदेश: खुले में शौच गई बीवी, टीचर पति सस्पेंड
विज्ञापन


बोर्ड ने स्कूल प्रशासन से एक रिपोर्ट मांगी है, जिसमें स्कूल में काम करने वाले सभी नॉन-टीचिंग कर्मचारियों की जानकारी हो। साथ ही यह भी निश्चित करने के लिए कहा कि स्कूल में काम कर रहे सपोर्टिंग स्टाफ भी ऑथोराइज्ड एजेंसी से रखे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, 'चूंकि बच्चे ज्यादातर समय स्कूल में रहते हैं, इसलिए बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी स्कूल की ही है। जिस तरह से स्कूल में बच्चों के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, बच्चों की शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सुरक्षा की जिम्मेदारी भी स्कूल की ही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed