फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh government school teacher suspended for open defecation

मध्य प्रदेश: खुले में शौच गई बीवी, टीचर पति सस्पेंड

Wed, 13 Sep 2017 05:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Sep 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
 Madhya Pradesh government school teacher suspended for open defecation
फाइल फोटो

मध्यप्रदेश में एक सरकारी टीचर को इसलिए निलंबित कर दिया गया, क्योंकि घर में शौचालय होने के बावजूद उसकी पत्नी खुले में शौच करने चली गई थी। स्वच्छता अभियान के सिलसिले में राज्य में यह अपनी तरह का पहला मामला है, जब सरकारी शिक्षक को पत्नी के किए की सजा भुगतनी पड़ी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अशोकनगर जिले के रावसर गांव की शासकीय प्राथमिक शाला में राकेश प्रजापति शिक्षक हैं। उनकी पत्नी कथित तौर पर घर में बने शौचालय के बजाए बाहर खुले में निवृत्त होने चली गई।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर से जारी निलंबन के आदेश में कहा गया है कि स्वच्छ भारत मिशन की टीम जब गांव में पहुंची तो राकेश की पत्नी खुले में शौच करती पाई गईं। यह स्वच्छ भारत मिशन की गाइडलाइंस का उल्लंघन है। जिला शिक्षा अधिकारी के मुताबिक किसी भी शासकीय सेवक या उसके परिजन का खुले में शौच करना अस्वीकार्य है। इससे समाज में सकारात्मक संदेश नहीं जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी शिकायत पर एक और शिक्षक हो चुका है सस्पेंड
अशोकनगर जिले में ही एक और शिक्षक को इसी शिकायत पर सस्पेंड किया जा चुका है। ईसागढ़ ब्लॉक में बुढ़ार स्थित शासकीय प्राइमरी स्कूल में पदस्थ महेंद्र सिंह यादव खुले में शौच कर रहे थे। यह शिकायत सामने आने के बाद उनको भी सस्पेंड कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed