मप्र के दौरे पर आए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार सुबह इंदौर पहुंचे। इंदौर एयरपोर्ट पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी अभिवादन किया। नड्डा इंदौर में कुछ देर रूके और उज्जैन के लिए प्रस्थान किया। उज्जैन पहुंचकर नड्डा ने महाकाल के दर्शन किए। उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान और मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी महाकाल दर्शन किए।
2 of 4
इंदौर एयरपोर्ट पर सीेएम शिवराज ने किया नड्डा का स्वागत
- फोटो : सोशल मीडिया
मंगलवार सुबह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित अन्य ने उनका स्वागत किया। इसके बाद नड्डा, सीएम व वीडी शर्मा उज्जैन के लिए रवाना हुए।
3 of 4
महाकाल का पंचामृत से किया अभिषेक
- फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर से उज्जैन जाते समय रास्ते में कई जगह नड्डा का स्वागत किया गया। उज्जैन पहुंचकर नड्डा सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे। उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी थे। सभी ने विधिविधान से महाकाल का जलाभिषेक व पंचामृत अभिषेक किया।
4 of 4
इंदौर पहुंचने पर नड्डा ने यूक्रेन से भारत लौटे छात्रों से मुलाकात कर चर्चा की
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके पहले सोमवार रात को ही भाजपा प्रदेशाध्य़क्ष वीडी शर्मा इंदौर पहुंच चुके थे। उन्होंने इंदौर के अलावा उज्जैन व देवास में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के सिलसिले में व्यवस्थाएं देखीं। मंगलवार सुबह सीएम शिवराज सिंह के साथ भाजपा कार्यालय भी पहुंचे। जिन मार्गों पर नड्डा का स्वागत होगा वहां की व्यवस्थाएं देखीं। बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा शाम को इंदौर में पार्टी की दो बैठकें लेंगे। इनमें प्रदेश में पार्टी की स्थिति की समीक्षा करेंगे। अन्य कई बातों पर भी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। बैठकों से पहले उज्जैन पहुंचे औऱ महाकाल दर्शन किए। इसके बाद देवास पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए। देवास से इंदौर एयरपोर्ट आएंगे। यहां से सीधे भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के निवास पर उनकी माताजी को श्रद्धांजलि देने जाएंगे। इसके बाद जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। प्रदेश पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे। भाजपा कार्यालय में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक लेंगे।