फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   indore aishwarya upadhyay reached hellenic university greece to work on modern ways of studying

इंदौर की ऐश्वर्या का कमाल: ग्रीस की हेलेनिक यूनिवर्सिटी के मास्टर डिग्री में प्रवेश के लिए मिली फुल स्कॉलरशिप

Mon, 11 Oct 2021 03:30 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 11 Oct 2021 03:30 PM IST
सार

ऐश्वर्या को यह स्कॉलरशिप मास्टर डिग्री में प्रवेश के लिए मिली है। ऐश्वर्या हेलेनिक यूनिवर्सिटी में इमर्सिव टेक्नोलॉजीज, एआर और वीआर, इनोवेशन इन एजुकेशन, ट्रेनिंग और गेम डिजाइन में अपना रिमोट एमएससी स्टडी शुरू करने जा रही हैं। 

विज्ञापन
indore aishwarya upadhyay reached hellenic university greece to work on modern ways of studying
ऐश्वर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के इंदौर के सेंट्रल स्कूल एवं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय पत्रकारिता विभाग की छात्रा ऐश्वर्या ने ग्रीस की इंटरनेशनल हेलेनिक यूनिवर्सिटी से 100 फीसदी स्कॉलरशिप पाकर कमाल कर दिया है। ऐश्वर्या को यह स्कॉलरशिप मास्टर डिग्री में प्रवेश के लिए मिली है। ऐश्वर्या हेलेनिक यूनिवर्सिटी में इमर्सिव टेक्नोलॉजीज, एआर और वीआर, इनोवेशन इन एजुकेशन, ट्रेनिंग और गेम डिजाइन में अपना रिमोट एमएससी स्टडी शुरू करने जा रही हैं। 

विज्ञापन


जानिए क्यों मिली 100 फीसदी स्कॉलरशिप
ऐश्वर्या का चयन इसलिए हो पाया है क्योंकि वे कई सालों से स्कूल और कालेज के विद्यार्थियों के लिए रोचक कोर्स डिजाइन करती रही है। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और आस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालय को भी वे सेवा दे रही है।
विज्ञापन


उपलब्धि पर ऐश्वर्या ने दी प्रतिक्रिया
मेलबर्न में कार्यरत ऐश्वर्या का कहना है हेलेनिक यूनिवर्सिटी से एमएस (मास्टर डिग्री) के लिए अध्ययन करना वास्तव में मेरे लिए बहुत मायने रखता है कि मुझे दुनिया के सबसे सम्मानित विश्वविद्यालयों में से एक हेलेनिक यूनिवर्सिटी, ग्रीस में 100 फीसदी स्कॉलरशिप का मौका मिला है। मुझे आशा है कि एक दिन मैं अपने देश भारत आने पर भारतीय स्कूलों (विशेषकर सरकारी स्कूलों) में उपयोगी योगदान प्रदान करूंगी। ऐश्वर्या ने कहा कि एक सलाह जो मैं किसी ऐसे व्यक्ति को देना चाहती हूं जो इस समय संघर्ष कर रहा है। यदि आप अभी तक नहीं जानते हैं कि आप फ्यूचर में क्या करना चाहते हैं तो तनावग्रस्त न हों। आपके पास अपना पूरा जीवन है अपनी राह बनाने के लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में भी बड़ी भूमिका निभा रही हैं ऐश्वर्या 
ऐश्वर्या वर्तमान में यूके की विश्व प्रसिद्ध केम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटी में सेवा दे रही हैं। इसके तहत ऐश्वर्या चार देशों- ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका और साउथ अफ्रीका का लर्निंग और ट्रेनिंग डिपार्टमेंट सम्भालेंगी। ऐश्वर्या की मुख्य जिम्मेदारी सारे डॉक्टर्स, विशेषज्ञ और नर्स की मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए कोर्स और पेपर बनाने होंगे। साथ ही साथ इक्जाम पेपर कैसे जांचने हैं इसकी भी वह ट्रेनिंग देंगी। भारत में भी OET के सेंटर मौज़ूद हैं। इनमें अहम्दाबाद, बंगलूरू, चेन्नई, गुरुग्राम, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, तिरिवनंतपुरम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed