{"_id":"618a42430d2ea56fb76694bb","slug":"indore-after-kidnapping-they-put-him-in-a-car-threatened-to-kill-if-he-failed-to-give-80-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: अपहरण कर कार में बैठाया, पिस्टल अड़ाकर बोले-80 हजार दे वरना गोली मार देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: अपहरण कर कार में बैठाया, पिस्टल अड़ाकर बोले-80 हजार दे वरना गोली मार देंगे
Tue, 09 Nov 2021 03:11 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 09 Nov 2021 03:11 PM IST
सार
इंदौर में सोमवार देर रात को व्यक्ति का बंदूक की नोंक पर अपहरण किया गया। उसे धमकाया गया और 80 हजार रुपये मांगे गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात को एक व्यक्ति का बंदूक की नोंक पर अपहरण किया गया। उसे जबरदस्ती कार में बैठाया और बंदूक अड़ाकर 80 हजार रुपये मांगे गए। उसे यहां-वहां घुमाया। जब आरोपी खाना खाने रूके तो वह मौका पाकर भाग गया।
जानकारी के मुताबिक पीडि़त शैलेष पिता बसंत सोलंकी (50) निवासी मानसरोवर नगर ने सुमन सिंह, कुलदीप सिंह आदि के खिलाफ रपोर्ट लिखाई है। फरियादी ने बताया कि सोमवार देर रात वह पैदल घर के पीछे जा रहा था। काले रंग की एक कार आकर रुकी और उसमें से कुछ लोग उतरे। उन्होंने उसके हाथ पैर पकड़े और मुंह दबा कर कार में पटक लिया। उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और काफी देर तक इधर-उधर घुमाते रहे। उससे 80 हजार रुपये मांगे और कहा कि रुपए नहीं दिए तो गोली मार देंगे। काफी देर घुमाने के बाद जब आरोपी खाना खाने रुके तो फरियादी कार से कूद कर भाग निकला। घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई। फिर थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस को घटना के कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार में चार से पांच लोग सवार थे।