फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore: 11th student killed by stabbing, two friends who came to save were also injured, dispute over girl

Indore Crime News: चाकू मारकर 11वीं के छात्र की हत्या, बचाने आए दो दोस्त भी हुए घायल, लड़की को लेकर हुआ विवाद

Fri, 28 Jan 2022 07:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 28 Jan 2022 07:08 PM IST
सार

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र  के नंदा नगर में स्कूली छात्रों के बीच लड़की को लेकर एक छात्र की हत्या हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन
Indore: 11th student killed by stabbing, two friends who came to save were also injured, dispute over girl
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र  के नंदा नगर में स्कूली छात्रों के बीच लड़की को लेकर एक छात्र की हत्या हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना परदेशीपुरा इलाके में शुक्रवार को हुई है। मृतक का नाम शिवम पुत्र मानसिंह चौहान निवासी गौरीनगर बताया गया है। चाकू मारने वाला आरोपी बैचमेट ही है। शिवम स्कूल की किसी लड़की के साथ बात करता था। इसी बात पर आरोपी छात्र ने आपत्ति जताई थी। जिसे लेकर दोनों में कई बार कहासुनी भी हो चुकी थी। परदेशीपुरा थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि नंदानगर स्थित हायर सेकंडरी स्कूल में शिवम, नरेंद्र मुकुल कोरी और नितिन मथुरा चौरसिया 11वीं में पढ़ते हैं। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि घायल छात्र नितिन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर स्कूल से शिवम, नरेंद्र और अन्य छात्र माधव के साथ घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में आरोपी छात्र आया। उसने बिना कुछ कहे चाकू निकालकर शिवम के पेट में घोंप दिया। वो बचाने गए, तो आरोपी ने उन पर भी वार किया। इसके बाद आरोप भाग गया। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed