फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   India will give model of global development: Bhagawat

सिंहस्थ में बोले भागवत, विश्व निर्माण का मॉडल देगा भारत

Thu, 12 May 2016 11:24 PM IST
राजेश चतुर्वेदी/ अमर उजाला, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी/ अमर उजाला, भोपाल Updated Thu, 12 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
India will give model of global development: Bhagawat
सिंहस्थ में मोहन भागवत - फोटो : PTI

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि व्यवस्था समतायुक्त और शोषणमुक्त होनी चाहिए। संघ प्रमुख ने कहा कि हमारी सनातन रचना सत्य को जान चुकी है। आज के युग में विज्ञान के साथ समन्वय कर विश्व की रचना कैसे हो, इसका मॉडल भारत देगा। भागवत बृहस्पतिवार को उज्जैन में शुरू हुए तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विचार महाकुंभ के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

   
भागवत ने कहा कि भारत की सनातन परंपरा के मुताबिक सारे जीव सृष्टि की संतानें हैं। आज दुनिया में विविधता को स्वीकार किया जा रहा है। संघर्ष के बजाय अब समन्वय की ओर जाना पड़ेगा। सनातन परंपरा में इन सत्यों की बहुत पहले से जानकारी है। आज के परिप्रेक्ष्य में हमें सनातन मूल्यों के प्रकाश में विज्ञान के साथ जाना होगा। आज की समस्याओं का समाधान विज्ञान और आध्यात्म दोनों के समन्वय से करना होगा।  

विज्ञापन

समझाया, क्यों है भारत हमारी माता

India will give model of global development: Bhagawat
लखनऊ में संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
मोहन भागवत ने संकेतों में भारत माता को लेकर उठे विवाद पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने विवाद का जिक्र किए बिना कहा, जैसे जन्मदाता हमारी मां होती है, वैसे ही भारत माता है। यह हमारी मातृ भूमि है। इससे हमें संस्कार और संस्कृति मिली। अन्न, जल  वगैरह तमाम पोषण मिला।

सुरक्षित व समृद्ध भूमि मिली। यह इतनी प्रचंड भूमि है कि सारे संप्रदायों को समेट लेती है। सबको बसा लेती है। संस्कृति देने वाली माता है। सनातन परंपरा में तो सृष्टि भी माता है। हम सृष्टि की ही तो संतान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed