{"_id":"6592e6427ad64a9c1b046158","slug":"in-nagaur-people-stripped-the-thief-and-paraded-him-in-the-market-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur: चोरी के आरोप में युवक को नंगा कर बाजार में घुमाया, लाठी-डंडों से की पिटाई, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur: चोरी के आरोप में युवक को नंगा कर बाजार में घुमाया, लाठी-डंडों से की पिटाई, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 01 Jan 2024 10:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 01 Jan 2024 10:41 PM IST
सार
बासनी बेहलीमा गांव में एक युवक को चोरी के मामले में ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद उसको नंगाकर बासनी गांव की मुख्य बाजार और सड़कों पर घुमाया।
विज्ञापन
युवक की पिटाई करते लोग।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
नागौर जिले में लगातार पुलिस का खौफ खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस थानों के बाहर स्लोगन लिखा हुआ है 'अपराधियों में भय, आम लोगों में विश्वास', लेकिन नागौर में ऐसा नहीं हो रहा है। उसका उल्टा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
नागौर के सदर थाना इलाके की बासनी बेहलीमा गांव में एक युवक को चोरी के मामले में ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद उसको नंगाकर बासनी गांव की मुख्य बाजार और सड़कों के ऊपर उसकी पिटाई करते हुए घुमाते रहे। वीडियो देखने के बाद यह लगता है कि आम लोगों का पुलिस के ऊपर से विश्वास उठ गया है।
विज्ञापन
बता दें कि बासनी गांव के रहने वाले शकील उर्फ छतरी पुत्र अल्लाह बक्श बांगी ने मोबाइल फोन चोरी कर लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में कई बार इसने ऐसी कई वारदात को अंजाम दे दिया, लेकिन पुलिस को शिकायत करने के बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। पुलिस आती है और ले जाती है, वापस छोड़ देती है। आज उसको रंगेहाथ पकड़ लिया, जिस कारण उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
नागौर सदर थानाधिकारी, सुखराम चोटिया ने बताया कि मेरे पास में वीडियो वायरल होने से पहले और बाद में किसी ने भी रिपोर्ट नहीं दी है। वीडियो के आधार पर पुलिस स्वत: संज्ञान लेगी। इन लोगों के ऊपर पुलिस कार्रवाई करेगी।