फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Home Minister Narottam Mishra says on Khandwa incident that those who spread unrest will not be spared

Khandwa: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले, अशांति फैलाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे पार्षद अशफाक हो या कोई और

Tue, 18 Apr 2023 07:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 18 Apr 2023 07:37 PM IST
सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खंडवा के मामले को लेकर कहा कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने गिरफ्तार पार्षद अशफाक के बारे में कहा कि फिलहाल उसपर रासुका लगा कर उसे जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही गृहमंत्री ने चेताया कि यह मध्यप्रदेश हमारा शांति का टापू है। यहां इस तरह की कोई नापाक हरकत करेगा तो वह बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Home Minister Narottam Mishra says on Khandwa incident that those who spread unrest will not be spared
नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा में रविवार देर रात गिरफ्तार किए गए कहार वाड़ी क्षेत्र के पार्षद अशफाक सिगड़ पर रासुका की कार्रवाई की गई है। इसे लेकर मंगलवार को राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान आया है। गृहमंत्री ने चेतावनी दी है कि गिरफ्तार किए गए पार्षद अशफाक और उसके साथियों के अपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। साथ ही इनके अतिक्रमण को जांचने की भी बात उन्होंने कही है। वहीं, गृहमंत्री ने इसको लेकर चेताया भी है कि प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल, खंडवा में रविवार को हुई दो अलग-अलग घटनाओं के कारण देर रात के बाद तनाव की स्थिति बन गई थी। उसके बाद शहर के मोघट थाना के पास और गांधीनगर में पथराव की घटनाएं हुई थी। इसको लेकर पार्षद अशफाक सीगड़ पर पुलिस ने बलवा करने सहित पुलिसकर्मियों को घायल करने की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया था। साथ ही पार्षद के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए उस पर रासुका की धारा भी लगाई थी। इसे लेकर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का मंगलवार को बड़ा बयान सामने आया है।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने कहा कि खंडवा ही नहीं पूरे प्रदेश में कोई भी कहीं पर भी अगर सांप्रदायिक तनाव पैदा करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। खंडवा के गिरफ्तार पार्षद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अशफाक की हरकत पर गौर किया है। साथ ही उसके जो साथी हैं, और उसने जो एक गैंग टाइप बना ली थी, उन सब की भी जानकारी निकाली जा रही है। गृहमंत्री के अनुसार उनका भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही गृहमंत्री ने कहा कि इनके अतिक्रमण का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरोत्तम मिश्रा ने खंडवा के मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़े शब्दों में चेताया कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। गृहमंत्री ने गिरफ्तार पार्षद अशफाक के बारे में आगे कहा कि फिलहाल उसपर रासुका लगा कर उसे जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही गृहमंत्री ने चेताया कि यह मध्यप्रदेश हमारा शांति का टापू है। यहां इस तरह की कोई नापाक हरकत करेगा तो वह बख्शा नहीं जाएगा, चाहे अशफाक हो या कोई और हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed