{"_id":"5d6cab078ebc3e93d33e4eb5","slug":"hoardings-seen-requesting-sonia-gandhi-to-make-jyotiraditya-scindia-as-mp-congress-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में नहीं थम रहा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर जारी विवाद, सिंधिया के समर्थन में लगे पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में नहीं थम रहा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर जारी विवाद, सिंधिया के समर्थन में लगे पोस्टर
Mon, 02 Sep 2019 11:09 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 02 Sep 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
ग्वालियर में लगे ज्योतिरादित्य सिंधिया के होर्डिंग्स
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिंधिया समर्थक लगातार शीर्ष नेतृत्व पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को नया प्रदेशाध्यक्ष बनाने का दबाव डाल रहे हैं। हालांकि अभी तक इसे लेकर सिंधिया की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसी बीच ग्वालियर में सिंधिया के होर्डिंग्स लगे हैं। जिसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से उन्हें मध्यप्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
वहीं बताया जा रहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने किसी करीबी को इस पद की जिम्मेदारी सौंपना चाहते हैं। वर्तमान में कमलनाथ के पास प्रदेशाध्यक्ष का कार्यभार है। वह कई मुद्दों पर सोनिया गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। शीर्ष नेतृत्व कोशिश कर रहा है कि सभी की सहमति से किसी एक का नाम फाइनल किया जाए लेकिन इन कोशिशों का कोई नतीजा नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Hoardings, requesting Congress party's Interim President Sonia Gandhi to make Jyotiraditya Scindia MP Congress chief, seen in Gwalior. pic.twitter.com/uXyh7kJFmu
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 2, 2019
इसी बीच शनिवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि किसी युवा के हाथों में प्रदेश की कमान दी जानी चाहिए। उन्होंने खुद को अध्यक्ष पद की दौड़ से भी अलग कर लिया है। सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष 25-26 साल के किसी युवा को बनाया जाना चाहिए। ग्वालियर में मीडिया से बातचीत करते हुए उनसे जब पूछा गया कि प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष कैसा होना चाहिए तो उन्होंने कहा कि आपने हांगकांग के बारे में तो सुना ही होगा, वहां 22 और 26 साल के लड़के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। अब आप बताओ किसे होना चाहिए।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि जिस दिन सोनियाजी तय कर लेंगी उस दिन नया अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। अभी यह पद खाली नहीं है। कमलनाथ इसके अध्यक्ष हैं। उनके साथ मौजूद सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह से जब नए अध्यक्ष को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरे कहने से क्या कोई किसी को अध्यक्ष बनाएगा। कांग्रेस में लोकतंत्र जिंदा है और हर शख्स को अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है। कांग्रेस में कोई गुलाम नहीं है।
